एक्सप्लोरर

Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि केरल में अब नारियल तोड़ने जैसे पारंपरिक काम को भी तकनीक से जोड़ दिया गया है. लोग अब इस सर्विस को ठीक उसी तरह बुक कर सकते हैं, जैसे कोई कैब बुक करते हैं.

Viral video: देश में डिजिटल इंडिया की चर्चा अक्सर बड़े-बड़े आईटी सेक्टर और स्टार्टअप्स को लेकर होती है. लेकिन अब बदलाव जमीनी स्तर पर भी नजर आने लगा है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि केरल में अब नारियल तोड़ने जैसे पारंपरिक काम को भी तकनीक से जोड़ दिया गया है. लोग अब इस सर्विस को ठीक उसी तरह बुक कर सकते हैं, जैसे कोई कैब बुक करते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लोग नए भारत की झलक बता रहे हैं.

केरल में अब कैब की तरफ बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले

यह वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर किया गया है, जिसमें ऑन डिमांड नारियल तोड़ने की सर्विस दिखाई गई है. वीडियो में एक एक्सपीरियंस कर्मचारी यूनिफॉर्म में साइकिल से ग्राहक के घर पहुंचता है और खास उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनट में ऊंचे पेड़ पर चढ़कर नारियल तोड़ देता है. बताया जा रहा है कि यह सेवा केरल में शुरू की गई है. जहां इसे ऐप या कॉल के जरिए बुक किया जा सकता है. वीडियो में भी दिखाई देता है कि कैसे नारियल तोड़ने के पारंपरिक काम को प्रोफेशनल और सुरक्षित तरीके से किया जा रहा है. कर्मचारी पूरी तैयारी के साथ आता है और कम समय में पूरा काम कर देता है.

ये भी पढ़ें-Viral Video: मौत से समझौता... ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग को देख पसीज जाएगा दिल, वीडियो वायरल

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि अक्सर भारत की सेवा अर्थव्यवस्था को आईटी सेक्टर या बड़े-बड़े ऑफिस से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन असली बदलाव तो यहां देखने को मिल रहा है. जहां अब पारंपरिक कामों को भी डिजिटल रूप से किया जा रहा है. आनंद महिंद्रा ने यह भी बताया कि अब देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग नई तकनीक के जरिए भी कई काम भी कर सकते हैं और उन्हें रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं.


सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही यूजर्स इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन देते नजर आए. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया, यह बहुत अच्छा आईडिया है लेकिन सुरक्षा के लिए हेलमेट की भी जरूरत है. तो किसी ने कमेंट किया नारियल तोड़ने वाला मिलना मुश्किल होता है, यह सेवा शानदार है. वहीं इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है ऐसी सर्विस उड़ीसा जैसे तटीय इलाकों में भी शुरू करनी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए कहा उम्मीद है इन कामगारों के लिए इंश्योरेंस भी कंपनी देती होगी. इसके अलावा एक यूजर कमेंट करता है देर से ही सही लेकिन अच्छा कदम है. वही एक और यूजर कमेंट करता है आज के समय में कोई पेड़ पर चढ़ना नहीं चाहता, ऐसे में यह काम सुरक्षित और आसान हुआ. इस वीडियो की एक और खास बात यह है कि नारियल तोड़ने वाला युवक छत्तीसगढ़ से है, जो यह बता रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग तकनीक के जरिए नए-नए कामों से जुड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Viral video: खिड़की पर खड़ी होकर नोट उड़ाने लगी महिला, लूटने वालों की लग गई भीड़, देखें वीडियो

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Viral Video: ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
ट्रेन के एसी कोच से चुरा रहे थे चादर और कवर, पकड़े जाने पर बनाने लगे बहाने- वीडियो वायरल
Video: 'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
'भारत के खिलाफ चीन का देंगे साथ' पुराने वीडियो को लेकर ट्रोल हुए वांगचुक, अब सामने आया सच
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget