एक्सप्लोरर

Viral Video: मौत से समझौता... ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग को देख पसीज जाएगा दिल, वीडियो वायरल

Viral Video: वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपनी जान खतरे में डालकर ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान पर बैठकर सफर करती नजर आ रही है. इस दौरान जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को अंदर तक झकझोर कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपनी जान खतरे में डालकर ट्रेन के दरवाजे के बाहर पायदान पर बैठकर सफर करती नजर आ रही है. तेज रफ्तार ट्रेन और खुला दरवाजा जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन मजबूरी ऐसी कि महिला को इस तरह सफर करना पड़ा. यही वजह है कि अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते लगने वाला है लॉकडाउन? सामने आई वायरल हो रहे सरकारी नोटिस की सच्चाई

क्या है पूरा मामला?

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @s___marwadi786 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करने वाले ने पोस्ट के साथ लिखा गरीबी बहुत बुरी होती है, मौत से भी समझौता कर लेती है. ऊपर वाला ऐसी मजबूरी किसी को नहीं न दें. वहीं वायरल वीडियो में भी यह देखा जा सकता है कि यह बुजुर्ग महिला ट्रेन के कोच के बाहर पायदान पर बैठी हुई सफर कर रही है. ट्रेन तेज रफ्तार में चल रही है लेकिन महिला अंदर जाने की बजे बाहर ही बैठी नजर आती है. वीडियो में यह भी साफ नजर आता है कि महिला बहुत खतरनाक स्थिति में बैठी है और जिस तरह से ट्रेन चल रही है, नीचे की और पटरी से पता चलता है कि ट्रेन कितनी स्पीड में चल रही होगी. इसके अलावा हवा के तेज झोंके और ट्रेन की स्पीड इस सफर को और खतरनाक बार बना रही है. जिससे इस वीडियो को देखने वालों में भी डर का माहौल बन गया. 

सोशल मीडिया पर लोगों के आए इमोशनल रिएक्शन 

यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी महिला को लेकर दुख और चिंता जताना शुरू कर दिया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है गरीबी बहुत बुरी होती है, मौत से भी समझौता करवा देती है. तो दूसरा कमेंट करता है भगवान किसी को ऐसी मजबूरी न दें. वही एक यूजर कमेंट करता है पता नहीं क्या मजबूरी रही होगी जो इस तरह सफर कर रही है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है गरीबी कभी-कभी इंसान की हिम्मत और सपनों को भी तोड़ देती है. वहीं कुछ लोग कहते हैं हमें ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए. एक यूजर कमेंट करता है मौत दे दे, लेकिन ऐसी गरीबी किसी को न दें. वहीं कुछ यूजर्स ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कमेंट किया यह ऊपर वाले की देन कम, सरकार की विफलता ज्यादा है. कुछ यूजर्स ने महिला को लेकर भी सवाल खड़े किए की महिला जनरल डिब्बे में भी जाकर बैठ सकती थी. हालांकि ज्यादातर लोग महिला की गरीबी और मजबूरी को लेकर इमोशनल होते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें-Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
टूटा सब्र का बांध..दहन करते ही रावण ने किया पलटवार, दुम दबाकर भागे दर्शक
Video: कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
कराची में गरबा की धूम, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके लोग
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget