एक्सप्लोरर

यहां आवाज देते ही खिंचे चले आते हैं भालू, फिर करते हैं यह काम

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर इंसान और भालू के बीच अनोखा प्रेम देखने को मिल रहा है. यहां भालू का पूरा परिवार एक बाबा की कुटिया में रोजाना प्रसाद खाने आता है.

इंसानों और जानवरों के बीच आमतौर पर कोई कनेक्शन नहीं दिखता, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जो आपको हैरान कर देंगे. फिलहाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बॉर्डर के एक गांव का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आता है कि यहां आवाज देते ही भालू खिंचे चले आते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इसके बाद भालू क्या करते हैं. 

यह है पूरा मसला

दरअसल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक में उचेहरा गांव है. यहां इंसान और भालू के बीच अनोखा प्रेम देखने को मिल रहा है. बता दें कि यहां भालू का पूरा परिवार एक बाबा की कुटिया में रोजाना प्रसाद खाने आता है. बात ऐसी है कि घने जंगलों के बीच बसे राजामाड़ा में एक बाबा पूजा-पाठ करते  हैं. यहां उनकी कुटिया भी है. 

रोजाना आता है भालू का परिवार

बाबा की इसी कुटिया में रोजाना भालू का पूरा परिवार आता है. कभी दो तो कभी तीन भालू एक साथ पहुंच जाते हैं. बाबा इन्हें बड़े प्रेम से प्रसाद खिलाते हैं. आलम यह है कि इन भालुओं को देखने के लिए अब काफी लोग पहुंचने लगे हैं. गौर करने वाली बात है कि आमतौर पर लोग भालू से डरते हैं, लेकिन बाबा इन भालू को अपने हाथों से ही प्रसाद और भोजन खिलाते हैं.

बाबा की आवाज पर चले आते हैं भालू

बाबा के साथ इसी कुटिया में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की आवाज सुनकर भालू खिंचे चले आते हैं. इन भालुओं को बाबा प्यार से सीताराम चुन्नू मुन्नू के नाम से पुकारते हैं. खास बात यह है कि बाबा की आवाज भी भालू पहचानते हैं और उसे सुनकर तुरंत कुटिया के पास चले आते हैं. भालू का परिवार प्रसाद और भोजन खाने के बाद दोबारा जंगल में चला जाता है. 

पांच साल से चल रहा यह सिलसिला

बता दें कि बाबा और भालू का यह रिश्ता करीब पांच साल से बरकरार है. जब भालू यहां पर पहुंचते हैं तो बाबा उन्हें प्रसाद और पानी पिलाते हैं. हैरानी की बात यह है कि जब बाबा शाम को पूजा करते हैं तो भालू बकायदा कथा पूजा सुनते हैं. गौरतलब है कि इसी तरह मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर में चांग देवी मंदिर में भी माता के दर्शन करने के लिए भालू पहुंचते हैं और प्रसाद खाकर वापस चले जाते हैं. (इनपुट: जेपी त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें: कुदरत का करिश्मा! सऊदी के रेगिस्तान में हुई जमकर बर्फबारी, खूबसूरत तस्वीरें हो रहीं वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
3 साल बाद लौटा मालिक तो उड़ गए होश! अपार्टमेंट बन चुका था कबूतरों का ‘पिजन दुबई’, वीडियो वायरल
3 साल बाद लौटा मालिक तो उड़ गए होश! अपार्टमेंट बन चुका था कबूतरों का ‘पिजन दुबई’, वीडियो वायरल
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Video: बैटर ने मारा हेलिकॉप्टर शॉट तो सीधे मेट्रो पर जाकर लगी बॉल, वीडियो देख यूजर्स बोले- सस्ता धोनी
बैटर ने मारा हेलिकॉप्टर शॉट तो सीधे मेट्रो पर जाकर लगी बॉल, वीडियो देख यूजर्स बोले- सस्ता धोनी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स

Embed widget