एक्सप्लोरर

Watch: चोरों ने बस में लड़के की जेब से चुराया 'चमत्कारी iPhone', फिर फोन ने दिखाया असर और चोरों का हुआ बुरा हाल

Viral Video: बस में जेब काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें 2 चोर एक लड़के की जेब से आईफोन समझकर फोन चुराते हैं, लेकिन इस खास फोन को देखकर उनका जो हाल होता है वह देखते बनता है.

Watch Video: बस (Bus), ट्रेन (Train) या भीड़-भाड़ वाली जगह पर जेबकतरों (pickpocket) द्वारा जेब काटना आम बात है. आजकल जेबकतरे सबसे ज्यादा आपके मोबाइल (Mobile) पर फोकस रखते हैं. बड़ी संख्या में चोर लोगों की जेब काटने में सफल होते हैं और इसके बाद खूब मौज करते हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है जहां जेब काटने के बाद, वहां से मिले माल को लेकर चोरों के आगे रोने की नौबत आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बस है, जिसमें यात्री खचाखच भरे हुए हैं. कैमरे का फोकस एक लड़के पर पड़ता है जो खड़ा है. उसकी दाईं जेब में से एक फोन बाहर झांक रहा होता है. फोन पर ऐप्पल का लोगो बना होता है. इसके बाद जहां वो लड़का खड़ा होता है, उस सीट के अगल-बगल में बैठे दो लड़के मोबाइल को देखकर इशारा करते हैं. फोन का कवर आईफोन जैसा लगाया गया है. दोनों लड़के इसे आईफोन समझ लेते हैं. इस बीच एक लड़का मौका देखकर जेब से फोन निकाल लेता है, लेकिन इसके बाद चोरों का जो  हाल होता है वह शायद ही आपने कभी देखा हो. यही वजह है कि यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Video Nation (@nation.video)

ये भी पढ़ें : Watch: लड़की ने दुकानदार से मांगे 'टेढ़े-मेढ़े', फिर जो हुआ उसे देखकर जान बचाकर भागी

ये है हकीकत

दरअसल फोन चुराने के बाद ठगों को लगता है कि उनके हाथ नया आईफोन लग गया है. वह इस फोन को बस में ही देखने लगते हैं. तभी अचानक वह जो देखते हैं उससे उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है. वास्तव में वह आईफोन होता ही नहीं है. वीडियो में दिखने वाला फोन बेसिक फोन है और उस लड़के ने उस फोन में कवर लगाकर उसे असली आईफोन जैसा लुक दे दिया है. जब फोन निकालने वाला चोर यह समझता है तो काफी परेशान हो जाता है और रोने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें : Florona Virus: ओमिक्रोन के बीच Florona Virus का खौफ, इजराइल में मिला पहला मरीज, कोरोना से ज्यादा खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो
यमराज का वेकेशन- जंगल में शेरों के बीच बेखौफ होकर निकले चाचा, हैरान कर रहा वीडियो

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget