एक्सप्लोरर

ACB ने छापा मारा तो BMC अफसर ने फ्लश कर दिए घूस में मिले 60 हजार रुपये, टीम ने गटर खोलकर निकाल ली इतनी रकम

मुंबई के दहिसर इलाके में एसीबी की टीम ने करीब 20 गटर खंगाले. पहले तो लोगों को यह मामला समझ ही नहीं आया. बाद में पता चला कि यह पूरी कार्रवाई घूस की रकम ढूंढने के लिए की जा रही है.

घूस लेना अपराध है, लेकिन सरकारी दफ्तरों के अफसर यह गलती बार-बार दोहराने से बाज नहीं आते. फिलहाल, महाराष्ट्र के मुंबई का एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां बीएमसी के एक अधिकारी ने घूस में 60 हजार रुपये लिए थे. जब उसे एसीबी की टीम के छापे का पता लगा तो उसने पूरी रकम टॉयलेट में जाकर फ्लश कर दी. हालांकि, टीम उससे बेहद तेज निकली और गटर खोलकर काफी रकम बरामद कर ली. आइए आपको पूरे मामले से रूबरू कराते हैं.

यह है पूरा मामला

बता दें कि मुंबई के दहिसर इलाके में एसीबी की टीम ने करीब 20 गटर खंगाले. पहले तो लोगों को यह मामला समझ ही नहीं आया. बाद में पता चला कि यह पूरी कार्रवाई घूस की रकम ढूंढने के लिए की जा रही है. दरअसल, बीएमसी यानी बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के एक अफसर ने घूस ली थी. जब एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की तो उसने पूरी रकम टॉयलेट में जाकर फ्लश कर दी. 

इस शख्स ने की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम को एक कंपनी के कर्मचारी ने शिकायत दी थी. उसने बताया कि बोरीवली स्थित एक रेस्तरां ने उसकी कंपनी को हायर किया था, जिसके तहत रेस्तरां में पीएनजी कनेक्शन लगवाना था. गैस कनेक्शन के लिए एनओसी की जरूरत थी, जिसके लिए  उस शख्स ने बीएमसी के फायर ब्रिगेड पोर्टल पर करीब एक महीने पहले अप्लाई किया था. इसके बाद शिकायतकर्ता ने बीएमसी के सीनियर फायर ऑफिसर प्रह्लाद शितोले से मुलाकात की, जिसका ऑफिस दहिसर में लिंक रोड पर है. शितोले अपने ऑफिस वाली बिल्डिंग में ही चौथे फ्लोर पर रहता है.

बीएमसी अफसर ने कर दी घूस की डिमांड

पीड़ित ने बताया कि शितोले ने साइट की जांच की और घूस में 1.30 लाख रुपये की डिमांड रख दी. उसने यह रकम कैल्कुलेटर पर टाइप करके दिखाई थी. पीड़ित ने घूस देने से मना किया तो बीएमसी अफसर 80 हजार रुपये की डिमांड करने लगा, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद पीड़ित कर्मचारी बुधवार (28 अगस्त) को एक बार फिर शितोले से मिला तो उसने एनओसी जारी करने के लिए 50 हजार रुपये घूस मांगी. इसके बाद पीड़ित ने वर्ली स्थित एसीबी के हेड ऑफिस में शिकायत कर दी. टीम ने जांच के बाद शिकायत सही पाई तो शितोले को 60 हजार रुपये घूस का ऑफर देने के लिए कहा, जिससे उसे रंगेहाथ पकड़ा जा सके.

बचने के लिए आरोपी ने लगाई यह तिकड़म

30 अगस्त को पीड़ित कर्मचारी 60 हजार रुपये लेकर शितोले के पास पहुंचा और रकम उसके हवाले कर दी. बीएमसी अफसर ने पहले उसे ग्राउंड फ्लोर पर बुलाया और फिर लिफ्ट में ले गया, जहां उसे पूरे पैसे ले लिए. हालांकि, लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ी लेकर उसे शक हो गया. वह तुरंत चौथे फ्लोर पर स्थित अपने घर में गया और टॉयलेट में जाकर पूरी रकम फ्लश कर दी. एसीबी की टीम ने शितोले को उसके ऑफिस से हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान उसने रकम को टॉयलेट में बहाना कबूल कर लिया. इसके बाद टीम ने इलाके के करीब 20 गटर खुलवाए और 57 हजार रुपये बरामद कर लिए. बाकी तीन हजार रुपये का पता नहीं चल पाया. एसीबी ने अदालत में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए गटर से पैसे निकलवाने की पूरी कार्रवाई की. इसके अलावा एसीबी को शितोले की शर्ट, बाथरूम के लॉक और मेन डोर से फिनोलफथेलिन पाउडर मिला है, जिसे नोटों पर लगाया गया था.

यह भी पढ़ें: मस्जिद में जमकर चले लात-घूसे और बेल्ट, एक दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे लोग- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget