एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर भिड़े लड़के, एक दूसरे पर जम कर बरसाए लात-घूसें

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स आपस में सीट को लेकर हुई धक्का मुक्की से इतने आहत हो गए कि उन्होंने बारिश के मौसम में लात घूसों की बरसात शुरू कर दी.

Trending Video: दिल्ली मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, आप सोच रहे होंगे कि हम बार-बार एक शब्द को क्यों दोहरा रहे हैं. क्या करें, जिस तरफ देखो उधर केवल दिल्ली मेट्रो के चर्चे हैं, तो नाम तो बार-बार लेना ही पड़ेगा. आए दिन दिल्ली की मेट्रो से कलेश के वीडियो सामने आते रहते हैं, जहां कोई एक दूसरे के बाल नोच रहा होता है, तो कोई लात घूसे चला रहा होता है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फिर से दिल्ली मेट्रो को चर्चा में ला दिया है. जहां दो नौजवान इस कदर एक दूसरे से लड़ रहे हैं मानो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ गया हो.

दिल्ली मेट्रो में फिर से चले लात घूसे

जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स आपस में सीट को लेकर हुई धक्का मुक्की से इतने आहत हो गए कि उन्होंने बारिश के मौसम में लात घूसों की बरसात शुरू कर दी. मेट्रो में बैठे यात्री किसी तमाशे की तरह ये सब देख रहे हैं. बहरहाल गलती इन नौजवानों की भी नहीं है, पूरे देश में जिसे देखो वो सीट की ही तो लड़ाई लड़ रहा है. ऐसे में इन नौजवानों ने भी सीट को पाने के लिए इसी तरह का रास्ता अपना लिया.

देखें वीडियो

जमकर चली लात, मुंह पर मारे घूसे

लात घूसे बरसाते हुए दोनों शख्स ने मानों अपनी आंखें बंद कर ली हो और इस तरह से लात घूसे बरसा रहे हैं जैसे सामने इंसान नहीं, रूई का पुतला हो. दोनों शख्स एक दूसरे की गिरेबान पकड़े हुए हैं. घूसे मारने का जिम्मा एक शख्स ने उठाया है तो लातें दूसरे शख्स ने संभाल ली हैं. आसपास के लोग उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दोनों के सिर पर कुर्सी का भूत सवार है.

बहरहाल, दोनों एक दूसरे में पूरी तरह से खोए हुए हैं और अपनी नफरत का इजहार लात घूसों से कर रहे हैं. ऐसे में एक समझदार शख्स आकर उनसे कहता है कि भाई बहुत हुआ अब रहने भी दो. इसके बाद उन्हें ज्ञान होता है कि वह इंसान हैं, जानवर नहीं.

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो के मजे लेते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह दिल्ली मेट्रो में रोज का हो गया है. एक और यूजर ने लिखा...सरकार ऐसे लोगों पर लगाम क्यों नहीं लगाती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मेट्रो में सरकार को कोच बढ़ा देने चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब 'छपरी' हेयरकट को लेकर दिल्ली मेट्रो में हो गई लड़ाई, यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
Dubai Pani Puri Price: दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best
दुबई की महंगी पानी पूरी देख दुखी हुई रूसी इन्फ्लुएंसर, बोली- Mumbai is the Best

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget