Viral: शख्स ने गर्लफ्रेंड को स्काई डाइविंग के दौरान किया प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सभी यूजर्स का दिल छू लिया है. इस वीडियो में एक आदमी ने अपनी प्रेमिका को स्काइडाइविंग करते हुए प्रपोज किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर हमें अक्सर प्रेम प्रेमिका के प्यार के किस्से और उनसे जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं. जहां कपल एक दूसरे से प्यार का इजहार अलग अलग तरीके से करते हैं. एक कपल का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है, जिसमें एक आदमी ने अपनी प्रेमिका को कुछ इस तरह प्रपोज किया कि कोई भी इंसान घबरा जायेगा.
सोशल मीडिया पर इस शॉर्ट क्लिप ने कई यूजर्स को डराने के साथ साथ भावुक भी किया है. इस क्लिप को विंगमैन नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है. जिसमें एक आदमी अपनी प्रेमिका को स्काईडाइविंग कराते हुए प्रपोज करता है. वैसे कपल का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन वीडियो में नजर आ रहा शख्स पेशे से पायलट है.
प्रेमी ने कैसे किया प्रपोज?:
वीडियो में इस आदमी ने अपनी प्रेमिका के साथ स्काइडाइविंग का आनंद लिया, और उसी दौरान अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा 'मैं तुमसे प्यार करता हूं' फिर आदमी ने अंगूठी निकाली और आगे कहा कि 'मैं हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार करूंगा, क्या आप मुझसे शादी करेंगी'? जिसके बाद हवा में उड़ रही प्रेमिका ने हां में जवाब दिया. वहीं इस वीडियो का कैप्शन 'स्काइडाइव शादी का प्रस्ताव' रखा गया है.
View this post on Instagram
यूजर्स हुए भावुक:
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होने के बाद से ही इसको काफी ज्यादा बार देखा और पसंद किया गया है. वहीं वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स इस कपल को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ ने कमेंट में अपनी प्रक्रिया जाहिर की है. 
इसे भी पढ़ेंः
1990 में मरते-मरते बची थीं ममता बनर्जी, प्रदर्शन के दौरान हुआ था जानलेवा हमला|
20,000 रुपये में कौन सा फोन खरीदें?
Source: IOCL























