एक्सप्लोरर

कॉकपिट में बिल्ली ने पायलट पर किया हमला, हालात बेकाबू होने पर करनी पड़ी लैंडिंग

सूडान में एक यात्री विमान के अंदर बिल्ली के घुसने की वजह से विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई. दरअसल, जब विमान उड़ने लगा तब बिल्ली को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका और वो आक्रामक हो गई. बिल्ली ने गुस्से में पायलट पर हमला तक कर दिया जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

सूडान में एक विचित्र घटना घटी, जहां एक यात्री विमान को आपातकालीन लैंडिंग करने और सूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर किया गया. ऐसा तब किया गया जब कॉकपिट में एक बिल्ली को देखा गया. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ने खारतूम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और तभी कुछ समय के बाद एक बिल्ली कॉकपिट के अंदर दिखाई दी और उसने पायलट पर हमला कर दिया. जिसके बाद घबराये पायलट ने तुरंत प्लेन वापस खार्तूम में लैंड कर दिया. इस घटना के बारे में सुनकर सभी लोग हैरान हैं कि आखिर प्लेन के अंदर बिल्ली कहां से आ गई.

प्लेन में कैसे घुसी बिल्ली? :

बतादें कि प्लेन ने सूडान की राजधानी खार्तूम से दोहा के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान को आधा घंटा ही हुआ था, तभी अचानक एक बिल्ली पायलट के सामने आ गई. बिल्ली के हमला करने पर पायलट ने प्लेन को वापस खार्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया.  ये घटना पिछले हफ्ते की बताई जा रही है. एयरलाइंस की जांच में सामने आया कि बिल्ली विमान में उस समय घुस गई जब विमान सफाई के लिए हैंगर पर खड़ा था.

बिल्ली ने क्यों किया पायलट पर हमला? :

बिल्ली ने खुद को अंजान जगह पर अंजान लोगों के बीच जब फंसा पाया तो वो आक्रामक हो गई और उसने फ्लाइट कैप्टन पर हमला कर दिया. खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई जानवर विमान के अंदर घुस आया हो. पिछले साल भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जब दो तोते अहमदाबाद से जयपुर जाने वाली गो एयर की फ्लाइट में घुस गए थे, जिसकी वजह से फ्लाइट को 30 मिनट देर से उड़ान भरी पड़ी थी.

इसे भी पढ़ेंः

महिला दिवस विशेष: हर निशाने पर औरत ही क्यों?

महाराष्ट्र में क्यों नाराज हुई शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने वाली सपा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड
दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड
विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी मैम ने चखा दिल्ली के छोले भटूरों का स्वाद, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
मुंबई का ये हाल देख दुखी हुआ विदेशी, गेटवे ऑफ इंडिया का हाल देख आ जाएगी शर्म
मुंबई का ये हाल देख दुखी हुआ विदेशी, गेटवे ऑफ इंडिया का हाल देख आ जाएगी शर्म
नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड ने लूटी महफिल, यूजर्स ने लगाए ठहाके
नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड ने लूटी महफिल, यूजर्स ने लगाए ठहाके

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
Embed widget