एक्सप्लोरर

Lord Alto पर खुद को 'भगवान' समझ बैठा शराबी, चलती गाड़ी पर लगाने लगा पुशअप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है. जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं, डर भी रहे हैं और गुस्से में भी आ रहे हैं. वीडियो में तेज रफ्तार कार पर सवार ये शख्स...

सोचिए अगर आप रात के सन्नाटे में सड़क पर सफर कर रहे हों और आपके आगे से एक अल्टो कार गुजरे. लेकिन उसमें बैठा कोई नहीं. हां, कार चल रही हो और उसकी छत पर एक आदमी पुशअप कर रहा हो. कभी स्टंट कर रहा हो, कभी हवा में हाथ फैलाकर ‘टाइटैनिक मोमेंट’ जी रहा हो. सुनने में अजीब लगेगा लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है. जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं, डर भी रहे हैं और गुस्से में भी आ रहे हैं. वीडियो में तेज रफ्तार कार पर सवार ये शख्स अपनी नादानी का पूरा पूरा परिचय देता दिखाई दे रहा है.

Alto कार की छत पर पुशअप्स लगाता दिखा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त एक शख्स चलती हुई अल्टो कार की छत पर चढ़ा हुआ है. ये वही अल्टो है जिसे सोशल मीडिया पर 'लॉर्ड अल्टो' कहा जाता है. इस छोटी सी कार पर शख्स ने वो कांड किया कि अब लोग इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. नादानी की सारी हदें पार करते हुए भाईसाहब कार की छत पर पुशअप्स लगाते दिखाई दे रहे हैं. चलती गाड़ी पर पुशअप करना और बीच सड़क पर स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है. खास बात ये है कि कार तेज रफ्तार में है और आस-पास दूसरे वाहन भी गुजरते दिख रहे हैं. लेकिन उस शख्स को न खुद की परवाह है, न दूसरों की.

रील के आगे लगाई जान की बाजी

वीडियो को देखकर यही लगता है कि ये सब सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया है. लेकिन ऐसी हरकतें सिर्फ ट्रेंड के पीछे भागने का नतीजा हैं, जो खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन जाती हैं. कई बार ऐसे स्टंट की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखाकर ये युवक कानून के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

भड़के यूजर्स

इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये मजेदार है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स गुस्से में हैं और इस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे लोग दूसरों की जान के लिए भी खतरा हैं. एक और यूजर ने लिखा...इसे तो सलाखों के पीछे होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई जिम जाने के पैसे नहीं हैं क्या?

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget