एक्सप्लोरर

दर्द के आगे जीत है! वेंकटेश अय्यर ने तेज गेंद लगने के बावजूद पकड़ा शानदार कैच, साथी खिलाड़ियों ने थपथपाई पीठ, देखें वीडियो

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs SL 3rd T20) धर्मशाला में खेला गया. सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों की तरह यह मुकाबला भी टीम इंडिया ने आसानी से जीत लिया. भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फिल्डिंग के मामले में भी टीम इंडिया जोरदार रही. भारतीय खिलाड़ियों ने फिल्डिंग के मामले में कितनी जान लगाई है, इसका अंदाजा सिर्फ एक छोटे से वीडियो से लगाया जा सकता है.

यह वीडियो टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) का है. इस वीडियो में वह एक चुनौतीपूर्ण कैच पकड़ते दिखाई दे रहे हैं. यह कैच इसलिए खास है क्योंकि वेंकटेश ने यह कैच शरीर पर तेज गेंद लगने के बाद लिया है. दरअसल, श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान 13वां ओवर हर्षल पटेल फेंक रहे थे. इनकी पहली ही गेंद पर लंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने ऑफ साइड पर बहुत तेज शॉट लगाया. वेंकटेश ने गेंद से बचने की बजाय उसे पकड़ने की कोशिश की. हालांकि शॉट इतना तेज था कि वह गेंद को पूरी तरह पकड़ नहीं सके और बॉल छुटकर उनके प्राइवेट पार्ट पर जा लगी. चोट लगने के बावजूद वेंकटेश ने गेंद को जमीन पर नहीं गिरने दिया और दिनेश चांदीमल को पवेलियन लौटना पड़ा.

वेंकटेश ने यह कैच तो लपक लिया लेकिन इसके बाद काफी देर तक वह दर्द से कराहते रहे. उनकी दर्दभरी हंसी के बीच बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने उनकी पीठ थपथपाई.

टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता आखिरी मुकाबला
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का यह आखिरी मुकाबला 6 विकेट से जीता. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने इसके जवाब में 4 विकेट खोकर महज 16.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के तीसरे क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पिछले दो मुकाबलों की तरह इस मुकाबले में भी शानदार अर्धशतक लगाया. 'श्रेयस को प्लेयर ऑफ दी मैच' और 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' चुना गया.

यह भी पढ़ें..

FIFA World Cup 2022 के लिए रूस का बायकॉट जारी, पोलैंड के बाद स्वीडन ने भी प्लेऑफ मैच खेलने से किया इनकार

टेनिस कोर्ट से जंग के मैदान में एंट्री, फेडरर को हराने वाले यूक्रेन के सर्गी स्टेखोवस्की ने ज्वॉइन की मिलिट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
फ्लाइट की खिड़की पर टेप देख उठे सवाल, स्पाइसजेट स्टाफ का जवाब वायरल
School Fight Video: स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
स्कूल में पढ़ाई छोड़ मारपीट पर उतरे छात्र, वीडियो हुआ वायरल
 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget