एक्सप्लोरर

5 लाख फॉलोअर्स पर पापा की खुशी देख रो पड़ी बेटी, वीडियो वायरल

उर्वशी के लिए यह माइलस्टोन सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की कहानी है. इस खास मौके पर उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने घर की छत पर अकेले वीडियो बनाना शुरू किया था.

मुंबई की रहने वाली डांसर और कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पेलान्डुरकर के लिए सोशल मीडिया का एक आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सालों की मेहनत का इनाम बन गया. हाल ही में जब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंचा, तो इस पल की खुशी उन्होंने सबसे पहले अपने पिता के साथ बांटी. उर्वशी ने अपने पिता को अपना प्रोफाइल सर्च करके देखने को कहा. जैसे ही पापा ने स्क्रीन पर 5 लाख का आंकड़ा देखा, खुशी से झूम उठे. उन्होंने हवा में हाथ लहराकर अपनी बेटी के लिए चीयर किया और दोनों ने हाई-फाइव करके इस खास पल का जश्न मनाया. पापा की आँखों में बेटी की इस कामयाबी के लिए जो गर्व और चमक दिखी, उसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

छत पर वीडियो बनाने से 5 लाख की फैमिली तक, भावुक कर देने वाला सफर

उर्वशी के लिए यह माइलस्टोन सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की कहानी है. इस खास मौके पर उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने घर की छत पर अकेले वीडियो बनाना शुरू किया था. घंटों बैठकर खुद ही एडिटिंग करना और कंटेंट को निखारना उनका रोज का काम था. एक वक्त ऐसा भी था जब उनका अकाउंट हफ्तों तक 99,000 फॉलोअर्स पर अटका रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज 5 लाख की इस फैमिली को देखकर उर्वशी बेहद भावुक हैं और उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले हर एक शख्स का दिल से शुक्रिया अदा किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urwashi Palandurkar | Dancer | Content creator | (@urwashi_18)

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

'पापा की आंखों में दिखी असली खुशी', फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार

बाप-बेटी के इस प्यारे से सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया. लोग इस वीडियो को 'होलसम' और बेहद इमोशनल बता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "जब पापा ने स्क्रीन देखी, तो उनकी आंखों में दिख रहा गर्व ही आपकी असली कमाई है." वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "आप दोनों ही इस कामयाबी और खुशी के हकदार हैं." सोशल मीडिया पर हर कोई इस क्यूट फादर-डॉटर बॉन्डिंग पर प्यार लुटा रहा है और उर्वशी को आने वाले वक्त में और भी बड़े माइलस्टोन्स हासिल करने की शुभकामनाएं दे रहा है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget