एक्सप्लोरर

Video: गज़ब का टैलेंट..! एक बार में एक साथ 15 पोर्ट्रेट बना लेती है ये लड़की, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Viral Video: आनंद महिंद्रा ने एक युवा लड़की का वीडियो शेयर किया, जो एक बार में एक साथ 15 पोर्ट्रेट बना लेती है. इस अनोखी क्लिप को 2.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

Trending Portrait Video: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोगों को अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है. इनमें से कुछ वीडियो में प्रदर्शित किया गया टैलेंट इतना कमाल का होता है, जिसकी आम तौर पर कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसा ही एक वीडियो प्रतिभा की धनी एक युवती का भी वायरल हुआ है, जो एक साथ एक बार में 15 चित्र बना लेती है.

बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक युवती को अपने अनोखे टैलेंट को दिखाते हुए देखा जा सकता है. ये युवती एक ही समय में 15 पोर्ट्रेट तैयार करती हुई वीडियो में नजर आती है. ये सभी पोर्ट्रेट स्वतंत्रता सेनानियों के होते हैं. उसके इस अभूतपूर्व टैलेंट को देखकर आप भी कहेंगे कि सोशल मीडिया न होता तो हम ऐसी अद्भुत कला को शायद ही कभी देख पाते. इस लड़की का ये असाधारण हुनर किसी को भी चौंका सकता है. यूपी के बदायूं में रहने वाली इस युवा लड़की को, एक साथ एक बार में 15 चित्र बनाता देखकर कोई भी दांतों तले अपनी उंगली दबा लेगा.

वीडियो देखिए:

एक साथ बना डाले 15 पोर्ट्रेट

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में आपने देखा कि, ये युवती अपने बनाए हुए कई पोर्ट्रेट के साथ खड़ी है. फिर वो ये दिखाती है कि वो कैसे एक साथ 15 पोर्ट्रेट बना लेती है. इसके लिए उसने कुछ डंडों को अरेंज किया और उनमें नीचे की ओर 15 पेन बांध दिए. फिर इस युवती ने 15 में विभाजित कैनवास के एक टुकड़े पर एक ही बार में स्वतंत्रता सेनानियों के विभिन्न चित्रों को बनाना शुरू कर दिया. जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, ये पोर्ट्रेट उभरते हुए नजर आने लगते हैं.

आनंद महिंद्रा दिया ये ऑफर

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इस लड़की का वीडियो शेयर किया है, जो एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक भी बन गई है. इसके पास एक बार में 15 पोर्ट्रेट पेंट करने का रिकॉर्ड है. बिजनेस टायकून भी लड़की की क्षमता से बहुत प्रभावित हुए और कैप्शन में लिखा कि, "यह कैसे संभव है? स्पष्ट रूप से, वह एक प्रतिभाशाली कलाकार है, लेकिन एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से अधिक है - यह एक चमत्कार है! उसके पास स्थित कोई भी व्यक्ति जो इस उपलब्धि की पुष्टि कर सकता है? यदि मान्य है तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और मैं 'छात्रवृत्ति और अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने में प्रसन्नता होगी."

बदायूं जिले के विजय नगला गांव की रहने वाली अद्भुत प्रतिभा की धनी इस लड़की का नाम नूरजहां है. नूरजहां को बचपन से ही ड्राइंग में रुचि थी. वो हमेशा से देशभक्त रही है और अपने राष्ट्र के लिए कुछ करना चाहती है.

ये भी पढ़ें': दूल्हे ने दुल्हन को दिया दिल छू लेने वाला सरप्राइज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget