एक्सप्लोरर

एक तीर दो निशाने! बर्फ गोला बेच रहे ताऊ ने ठंडी हवा के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो

Video: अंकल अपने ठेले पर बर्फ का गोला बेच रहे हैं. लेकिन कमाल की बात ये नहीं, कमाल तो ये है कि उन्होंने खुद को गर्मी से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ फिट किया है, जो ठंडी हवा की गारंटी देता है.

गर्मी इस वक्त कहर बनकर टूटी है. कहीं सूरज आग बरसा रहा है तो कहीं हवा तक सांस लेने नहीं दे रही. ऐसी झुलसा देने वाली तपिश में बाहर निकलना भी किसी सजा से कम नहीं लगता और जो लोग रोजी-रोटी के लिए सड़क किनारे ठेले लगाते हैं, उनके लिए हालात और भी बेहाल हैं. लेकिन कहते हैं ना, हिंदुस्तानी जुगाड़ के सामने बड़ी से बड़ी मुसीबत भी घुटने टेक देती है. अब देखो ना, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गोलावाले अंकल ने ऐसी तरकीब लगाई है कि देखने वाले हैरान रह जाएं. चिलचिलाती धूप में जब लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं, ये अंकल अपने ठेले पर बर्फ का गोला बेच रहे हैं. लेकिन कमाल की बात ये नहीं, कमाल तो ये है कि उन्होंने खुद को गर्मी से बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ फिट किया है, जो ठंडी हवा की गारंटी देता है.

गोले वाले ताऊ ने लगाया गजब का जुगाड़

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर जीशान नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे ठेले पर बर्फ का गोला बेच रहा है, लेकिन जो बात उसे खास बनाती है वो है उसका देसी स्टाइल का जुगाड़. भयंकर गर्मी से खुद को राहत देने के लिए इस शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया है जो देख कर लोग कह रहे हैं  "वाह चचा, क्या दिमाग पाया है." दरअसल, उसने बर्फ काटने वाली मशीन के ऊपर एक हाथ से चलने वाला पंखा जोड़ दिया है. जैसे ही वह मशीन घुमाता है और बर्फ के गोले बनाता है, उसी के साथ पंखा भी घूमने लगता है और ठंडी हवा सीधे उसके चेहरे तक पहुंचती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeeshan Mk (@zeeshanmk53)

देसी इनोवेशन हो गया वायरल

यानी एक ही मेहनत से दो फायदे. ग्राहक को बर्फ का गोला और खुद को गर्मी से राहत. इसे कहते हैं असली देसी इनोवेशन, जहां चिलचिलाती धूप में भी हौसले ठंडे नहीं पड़ते. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर ना सिर्फ चकित हैं बल्कि तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं. कोई कह रहा है "दिमाग हो तो ऐसा", तो कोई बोला, "इसे कहते हैं स्मार्ट वर्क"

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है...कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ने भी की तारीफ

वीडियो के वायरल होने के बाद इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...Technologia क्या बात है ताऊ. एक और यूजर ने लिखा...जुगाड़ पर दुनिया कायम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारतीयों का जुगाड़ में कोई तोड़ नहीं.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल... नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
बच्चा नहीं पहले बीवी, डिलीवरी के बाद अस्पताल पहुंचे शख्स ने बीवी को लगाया गले, रुला देगा ये वीडियो
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
ट्रैफिक जाम में फंसा युवक बाइक पर ही करने लगा ऑफिस वर्क, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Jantar Mantar Protest: ऑस्ट्रेलिया से 1 लाख रुपये खर्च करके दिल्ली प्रोटेस्ट में पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया से 1 लाख रुपये खर्च करके दिल्ली प्रोटेस्ट में पहुंचा शख्स, वीडियो वायरल
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget