एक्सप्लोरर

Viral Video: दो मगरमच्छों के बीच हुई भयानक लड़ाई, पहले जमीन और फिर पानी में भिड़े दोनों 'राक्षस'

Crocodile Fight Video: सोशल मीडिया पर दो मगरमच्छों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा गया है और सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो खूब पसंद भी आ रहा है.

Crocodile Viral Video: मगरमच्छों को 'पानी का राक्षस' कहा जाता है. खतरनाक से खतरनाक जानवर भी मगरमच्छों (Crocodile) से दूर रहते हैं. चलने और भागने में इनकी रफ्तार कम होती है, लेकिन अगर ये किसी को अपने जबड़े में फंसा लें, तो फिर उसका बच पाना नामुमकिन ही होता है. ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि मगरमच्छ के जबड़े से कोई आसानी से बच पाए.

मगरमच्छ बेहद खूंखार होते हैं और किसी से नहीं डरते, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर दो मगरमच्छों की ही आपस में लड़ाई हो जाए तो क्या होगा? इस बात की कल्पना करना काफी आसान है कि अगर दो मगरमच्छ आपस में भिड़े तो लड़ाई काफी रोमांचक और दिलचस्प होगी.

इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो मगरमच्छ पानी (Crocodile Viral Video) से बाहर निकले हुए हैं और जमीन पर रेंग रहे हैं. अचानक उनमें से एक मगरमच्छ आक्रामक हो जाता है और अपना बड़ा-सा मुंह खोलकर दूसरे मगरमच्छ की ओर बढ़ने लगता है. 

आखिर किसने मारी बाजी?

अब यहां वीडियो काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. आप देखेंगे कि वह दूसरे मगरमच्छ की पूंछ को जोर से पकड़ लेता है. इसके बाद तो दूसरा वाला मगरमच्छ भी उसपर हावी हो जाता है और उसकी गर्दन को अपने कब्जे में कर लेता है. दोनों मगरमच्छ एक दूसरे से लड़ते-भिड़ते पानी के अंदर चले जाते हैं और वीडियो यही पर खत्म हो जाता है. 

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर The Dark Side Of Nature नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. 23 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 1.66 लाख बार देखा जा चुका है. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं बहुत सारे यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Trending: रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सो रहे 7 माह के बच्चे को उठाकर भागा शख्स, वायरल हुआ वीडियो

ये भी पढ़ें- Trending: किसी पेशेवर की तरह Volleyball खेलता है ये कुत्ता! वायरल वीडियो में देखिए शानदार Skills

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
बाथरोब पहन दिल्ली मेट्रो में घुसी महिला, हैरान रह गए यात्री
स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget