एक्सप्लोरर

Watch: एक ऑटो में सवार थे 27 लोग, यूपी के फतेहपुर से सामने आया वीडियो

Overloaded Auto: सोशल मीडिया में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ऑटो में 27 लोग सवार थे. पुलिस ने ऑटो चालक पर कार्रवाई की है.

Auto Viral Video: हमारे देश में कभी भी, कहीं भी, कुछ भी हो सकता है. अजीबो-गरीब लोगों की हमारे देश में कोई कमी नहीं है. इनकी अजीबो-गरीब हरकतों से देश भी परेशान है. दरअसल, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे. यहां एक ऑटो (Auto) में 27 लोग सवार थे. जी हां, आपने सही पढ़ा 27.

सोशल मीडिया (Social Media) पर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक ऑटो रिक्शा में 27 लोग सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक ऑटो को रुकवाया जो तेज रफ्तार से जा रहा था और ओवरलोड था.

ऑटो से निकले 27 लोग

पुलिस (Police) ने जैसे ही ऑटो को रुकवाया, तो सब हैरान हो गए. इस ऑटो में ड्राइवर समेत कुल 27 लोग सवार थे. इस ऑटो में कई बच्चे भी बैठे थे. ये पूरी घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ललौली चौराहे की है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब ऑटो को रोका तो इसमें से बच्चे समेत कुल 27 लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया.

सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो सामने आया और हर कोई हैरान हो गया. लोगों के मन में यही सवाल आया कि आखिर एक ऑटो में 27 लोग बैठ कैसे गए? खैर जो भी हो पुलिस ने इस ऑटो को रोककर कार्रवाई की. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को फटकार लगाई और ऑटो को सीज़ कर लिया है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर समाचार एजेंसी एएनआई ने पोस्ट किया. महज कुछ मिनट पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘कितने तेजस्वी लोग हैं CNG महंगी क्या हुई 4 ऑटो की सवारी एक ही ऑटो में ले जा रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- Viral: बर्फ के पानी पर फिसलता चला गया शख्स, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

ये भी पढ़ें- Watch: पंजाबी कलाकार Diljit Dosanjh ने चलाई अनोखी साइकिल, टायर के ऊपर लगा है पैडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral Viral Video : बेहद क्यूट थी खामेनेई की पोती, छोटे से जनाजे में शव देख बिलख पड़े घर वाले वीडियो वायरल
बेहद क्यूट थी खामेनेई की पोती, छोटे से जनाजे में शव देख बिलख पड़े घर वाले वीडियो वायरल
Khamenei Funeral Viral Video: खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, रोते बिलखते छाती पीटते दिख लोग- वीडियो वायरल
खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, रोते बिलखते छाती पीटते दिख लोग- वीडियो वायरल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Video: टाइगर के शावक से मजाक पड़ा भारी, युवक पर नन्हें दरिंदे ने यूं किया हमला- वीडियो वायरल
टाइगर के शावक से मजाक पड़ा भारी, युवक पर नन्हें दरिंदे ने यूं किया हमला- वीडियो वायरल

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget