एक्सप्लोरर

Viral Video: फोन को लेकर छोटी बच्ची और बंदर के बीच हुई खींचतान, आप भी देखिए

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची और बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर खींचातानी हो रही है.

Monkey With Mobile Phone: सोशल मीडिया (Social Media) पर छोटे बच्चों और जानवरों की मजेदार हरकतों के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. इन वीडियोज़ को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते हैं. बहुत से ऐसे वीडियोज़ होते हैं जो हमारे दिल में घर जाते हैं, तो बहुत से ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देख हमारी हंसी छूट जाती है. इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो को देख आप भी यही सोचेंगे कि इस दुनिया में क्या-क्या होने लगा है. दरअसल, वीडियो में दो मुख्य किरदार हैं. एक है छोटी बच्ची (Little Girl) और एक है बंदर (Monkey), लेकिन वीडियो के वायरल होने की वजह है इनकी हरकतें. आपको से देखकर हैरानी होगी कि बच्ची और बंदर के बीच मोबाइल फोन (Mobile Phone) को लेकर खींचतान हो रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by baby | kids (@babies_town)

मोबाइल फोन को लेकर छिड़ी जंग!

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारपाई पर छोटी बच्ची और बंदर एक साथ बैठे हैं. छोटी बच्ची के हाथ में फोन होता है. बंदर को ये पसंद नहीं आता और वो तुरंत बच्ची से फोन छीन लेता है और फोन को देखने लगता है. इसके बाद बच्ची को भी गुस्सा आ जाता है. बच्ची भी बंदर से फोन छीन लेती है.

छोटी बच्ची और बंदर के बीच फोन को लेकर ये लड़ाई (Fight) यहीं नहीं रुकती. एक बार फिर बंदर गुस्से में आता है और बच्ची से फोन छीन लेता है और वीडियो का अंत हो जाता है. बच्ची और बंदर के बीच फोन को लेकर हुई इस खींचतान को कोई कैमरे पर रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है.

वायरल वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर babies_town नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से ज्याद लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'सो क्यूट.' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'एक परिवार की तरह.'

ये भी पढे़ं- Watch: पानी में झूले का मज़ा लेते कछुओं का वीडियो वायरल, आप भी देखिए इनकी क्यूट हरकतें

ये भी पढ़ें- Watch: CPR देकर शख्स ने बचाई कुत्ते की जान, वीडियो देखकर लोग बोले- "जीवन बचाने से बड़ा कुछ नहीं"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Video: जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Bengaluru Traffic Viral Video: बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
Original vs Fake Packaging: अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
अमूल का नकली दही तो नहीं खा रहे? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget