एक्सप्लोरर

ट्रक ड्राइवर ने अचानक मारी इमरजेंसी ब्रेक, इतना ज्यादा भयानक हादसा नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुए भयानक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रक ड्राइवर ने अंजाने में ब्रेक मारे लेकिन उसका नतीजा बेहद दर्दनाक निकला है.

चीन के झेजियांग प्रांत (Zhejiang Province) के हांग्जो (Hangzhou) में हुई एक घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी कैमरे की एक वीडियो को देखकर लोग सहम गए हैं. वीडियो में एक ट्रक के साथ हादसा होने की घटना की रिकॉर्डिंग है. ट्रक ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक मारने के कारण ये हादसा हुआ है. हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को बचा लिया और उसे मामूली चोटें ही आई हैं. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ट्रक के साथ हादसा होने की घटना नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है एक गाड़ी ट्रैफिक सिग्नल को पार करके दूसरी ओर चली जाती है. उसके पीछे चल रहा ट्रक भी उसके पीछे-पीछे निकलने की कोशिश करता है लेकिन ट्रैफिक लाइट के रंग बदलने के कारण उसको तुरंत रुकना पड़ता है. रुकने के लिए वो इमरजेंसी ब्रेक का सहारा लेता है. लेकिन उसे क्या पता था कि ये फैसला उसकी जान को आफत में डाल सकता है. ड्राइवर जैसे ही ब्रेक लगाता है, ट्रक में रखी बड़ी सी भारी भरकम स्टील की प्लेट खिसक कर आगे आ जाती है. ट्रक की रफ्तार इतनी तेज होती है कि स्टील की प्लेट कंटेनर को काटते हुए ट्रक के केबिन को भी काट देती है. 

यहां देखिए पूरा वीडियो: 

इस घटना के दौरान ट्रक ड्राइवर ने सीट बेल्ट लगाई होती है. जिसके कारण वो केबिन में ही फंसा रह जाता है. ये पूरी घटना ट्रैफिक सिग्नल पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंचती है और ड्राइवर को बचा लेती है. इस घटना में ड्राइवर को हल्की चोटें ही आती है. लेकिन ट्रक तबाह हो जाता है. बता दें कि ये घटना चीन में 14 दिसंबर 2020 को हुई थी. इस वीडियो को साल 2020 में दिसंबर के महीने में CatastrophicFailure नाम के एक Reddit यूजर ने शेयर किया था. अब दोबारा शेयर की गई ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:

सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर बनाया मगरमच्छ का रेप्लिका, पहली नजर में खा जाएंगे धोखा

बर्फीली वादियों के बीच शख्स ने दिखाई क्रिएटिविटी, साइकिल पर जमाई बर्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget