एक्सप्लोरर

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की

युवक ने रेडिट पर अपना दर्द शेयर करते हुए लिखा कि नौकरी छूटने के बाद पिछले दो महीनों से वह एक-एक रुपये का मोहताज है. घर का माहौल इतना खराब हो चुका है कि उसके अपने परिवार वाले ही उसे बोझ समझने लगे हैं.

आईटी (IT) सेक्टर में जारी छंटनी के बीच एक 22 साल के युवा टेक पेशेवर की आपबीती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. टियर-3 कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद 95,000 रुपये प्रति माह की शानदार सैलरी पाने वाले इस युवक को नौकरी शुरू करने के महज 6 महीने बाद ही छंटनी का शिकार होना पड़ा. लेकिन असली झटका तब लगा जब मुसीबत के वक्त साथ देने के बजाय उसके अपने ही माता-पिता का व्यवहार अचानक Toxic हो गया और वे उसे 'मुफ्तखोर' कहकर ताने मारने लगे.

"प्लेट से छीन लिया खाना, बोले- तुझे पैदा करके गलती कर दी"

युवक ने रेडिट पर अपना दर्द शेयर करते हुए लिखा कि नौकरी छूटने के बाद पिछले दो महीनों से वह एक-एक रुपये का मोहताज है. घर का माहौल इतना खराब हो चुका है कि उसके अपने परिवार वाले ही उसे बोझ समझने लगे हैं. टेक पेशेवर ने अपने जीवन के सबसे बुरे पल का जिक्र करते हुए लिखा "हद तो तब हो गई जब उन्होंने मेरे खाने की प्लेट से खाना छीन लिया और कहा कि तेरा क्या इस्तेमाल है, शायद तुझे पैदा करके ही गलती कर दी."

Parents said "Galti kardi tujhe paida karke"
by u/Outside-Addendum-323 in PataHaiAajKyaHua

साइकिल या कार खरीदने से पहले इमरजेंसी फंड बचाएं

युवक ने बताया कि अच्छी सैलरी होने के बावजूद उसने बचत करने के बजाय अपनी कमाई से बिना ईएमआई के नकद में ड्रीम बाइक खरीद ली थी. अब उसके पास कोई सेविंग्स नहीं बची हैं और वह इंटरव्यू की तैयारी करने के लिए नाइट गार्ड तक की नौकरी ढूंढने को मजबूर है. उसने अन्य युवाओं को सीख देते हुए लिखा..."जिंदगी में कोई भी आपका अपना नहीं होता, यहां तक कि आपके माता-पिता भी नहीं. अपनी पसंदीदा गाड़ी खरीदने से पहले कुछ इमरजेंसी सेविंग्स जरूर रखें ताकि बुरे वक्त में सहारा मिल सके."

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

सोशल मीडिया पर उमड़ा गुस्सा, लोग बोले- "माता-पिता को ऐसा नहीं होना चाहिए"

युवक की आपबीती पढ़कर इंटरनेट पर हजारों लोग उसके समर्थन में उतर आए हैं और माता-पिता के इस असंवेदनशील रवैये पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... "हिम्मत मत हारो भाई, दिन हमेशा एक जैसे नहीं रहते. तुरंत किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाओ और कोई भी नौकरी पकड़ लो, लेकिन घर का माहौल अपनी मेंटल हेल्थ खराब न करने दो." दूसरे यूजर ने अपना दर्द शेयर किया... "मेरे साथ भी 6 महीने पहले ऐसा ही हुआ था. जब तक आपके पास पैसा है सब ठीक है, पैसे खत्म होते ही परिवार वाले भी बात करना बंद कर देते हैं."

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Advertisement

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget