एक्सप्लोरर

ये आराम का मामला है! ड्राइवर ने सोते हुए सड़क पर दौड़ाया ट्रक, वीडियो देख याद आ जाएगी टेस्ला

Viral Stunt: एक ट्रक ड्राइवर ट्रक में लेटकर आराम से ट्रक ड्राइव कर रहा है, हैरानी की बात तो ये है कि ट्रक ड्राइवर पैरों से स्टियरिंग को घुमा रहा है.

Trending Video: आपने सोशल मीडिया पर एक से एक हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग लाइक और व्यूज पाने के लिए अपनी जान पर खेल जाते हैं. हाल ही में आपने ट्रक ड्राइवर को चलते ट्रक में अपनी जगह से उठकर कंडक्टर साइड से वापस ट्रक में घुसते देखा होगा. लेकिन आज हम आपको जिस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं उसे देखकर आपकी जान हलक में आ जाएगी और कहीं न कहीं प्रशासन को भी आप वीडियो देखने के बाद कोसने लगेंगे. एक ट्रक ड्राइवर ट्रक में लेटकर आराम से ट्रक ड्राइव कर रहा है, हैरानी की बात तो ये है कि ट्रक ड्राइवर पैरों से स्टियरिंग को घुमा रहा है.

सोते हुए शख्स ने सड़क पर दौड़ाया ट्रक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर को हाईवे पर ट्रक चलाते वक्त आराम से सोते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो देखते ही लोगों में गुस्सा फैल गया है, और रेड सेफ्टी को लेकर लोगों के बीच नई बहस ने जन्म ले लिया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में हाइवे पर चल रहा है, जबकि ड्राइवर कुर्सी पर बैठे-बैठे सो रहा है. वीडियो को पास से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. 

जानलेवा था स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ट्रक ड्राइवर ट्रक को लापरवाही से दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान वो ट्रक की सीट पर लेटा हुआ है, उसका सिर कंडक्टर साइड पर है और पैरों से वो स्टीयरिंग को कंट्रोल करते हुए दिखाई दे रहा है. घटना किस जगह की है, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो ने सड़क पर होने वाले संभावित खतरों की तरफ सबका ध्यान खींचा है. ड्राइवर के ट्रक चलाने के स्टाइल को देखकर यूजर्स टेस्ला ट्रक को याद कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि भारत में अब देसी टेस्ला ने एंट्री मार ली है.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

यूजर्स ने लगा दी क्लास

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 66 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये है देसी टेस्ला का ऑटोपायलट लुक. एक और यूजर ने लिखा....यह तुम्हारे साथ साथ पास में चल रहे वाहनों के लिए भी जानलेवा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पुलिस को इसे जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget