एक्सप्लोरर

जिम में चोरी करना पड़ा भारी! ट्रेनर ने दी ऐसी सजा कि टूट गया बदन का कोना कोना, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

जिम ट्रेनर ने पुलिस के हवाले करने से पहले उस चोर को ऐसा वर्कआउट कराया कि उसके पसीने के साथ-साथ पछतावे भी बहने लगे. पुश-अप्स, स्क्वैट्स, भारी वजन और आखिर में आंसू.

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को चौंकाया भी है और हंसी से लोटपोट भी कर दिया है. वीडियो में एक चोर जिम में चोरी की नीयत से घुसा तो था पैसे या सामान उड़ाने, लेकिन उसे क्या पता था कि यहां उससे वजन उठाया जाएगा, वो भी जबरदस्ती. जिम ट्रेनर ने पुलिस के हवाले करने से पहले उस चोर को ऐसा वर्कआउट कराया कि उसके पसीने के साथ-साथ पछतावे भी बहने लगे. पुश-अप्स, स्क्वैट्स, भारी वजन और आखिर में आंसू. ये घटना अब इंटरनेट पर एक मिसाल बन गई है कि चोर पकड़ा जाए तो उसे जेल नहीं, जिम भेजो.

जिम में चोरी करने घुसे चोर से जमकर कराई कसरत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर चोरी की नीयत से एक जिम में दाखिल होता है. वह इधर-उधर देखने लगता है और मौका मिलते ही जिम का कुछ सामान चुराने की कोशिश करता है. लेकिन तभी वहां मौजूद जिम ट्रेनर उसे रंगे हाथों पकड़ लेता है. अब आमतौर पर ऐसे में लोग पुलिस को बुलाते हैं या चोर को पीट देते हैं, लेकिन इस ट्रेनर ने जो किया, वो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दे. चोर को सजा देने के लिए ट्रेनर ने उसे जिम के अंदर ही ‘वर्कआउट पनिशमेंट’ देना शुरू कर दिया.

सबसे पहले उससे पुश-अप्स लगवाए गए. फिर भारी वजन उठवाया गया. उसके बाद स्क्वैट्स और प्लैंक जैसे थकाऊ एक्सरसाइज करवाई गई. चोर बार-बार गिरता, लड़खड़ाता, लेकिन ट्रेनर ने उसे तब तक नहीं छोड़ा जब तक उसकी हालत बुरी तरह बिगड़ नहीं गई. उसके शरीर का कोना-कोना दर्द से कराहने लगा. ऐसा लग रहा था जैसे उसका शरीर चिल्ला रहा हो  “माफ कर दो! दोबारा नहीं करेंगे चोरी!”

थक हारकर पैरों में गिर माफी मांगने लगा चोर

आखिरकार, थक-हार कर चोर ट्रेनर के पैरों में गिर पड़ा और फूट-फूट कर रोने लगा. उसने माफी मांगी और कहा कि अब कभी कोई गलत हरकत नहीं करेगा. यह पूरा वाकया जिम ट्रेनर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई क्या गजब की सजा दी है, मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा....अब से चोर को पुलिस स्टेशन नहीं, जिम भेजो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अब से कभी चोरी करने कम से कम जिम में तो नहीं घुसेगा.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget