एक्सप्लोरर

कपासन में भी ट्रेन को पलटने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़ भागा शख्स, टल गया बड़ा हादसा

राजस्थान के चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक बाइक सवार अपनी बाइक को पटरी पर ही छोड़ गया, जिसके बाद बाइक ट्रेन में फंस गई और करीब 400 मीटर तक घिसटते हुए चली गई.

Trending Video: देशभर में जहां रेलवे के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं तो वहीं देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं. लेकिन अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पत्थरबाजी करने के साथ साथ ट्रेनों को डिरेल करने का गंदा खेल भी खेलने लगे हैं. ऐसे में ट्रेन को डीरेल करने का एक और मामला राजस्थान के कपासन से आया है, जहां एक ट्रेन को डीरेल करने के लिए ट्रैक पर मोटरसाइकिल रख दी गई. इसके बाद जो हुआ वो बड़ा ही हैरान कर देने वाला था.

ट्रेन को आता देख ट्रैक पर बाइक छोड़ गया शख्स

राजस्थान के चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेल मार्ग पर सोमवार को एक बाइक सवार अपनी बाइक को पटरी पर ही छोड़ गया, जिसके बाद बाइक ट्रेन में फंस गई और करीब 400 मीटर तक घिसटते हुए चली गई. इसके बाद बाइक में आग लग गई, हालांकि इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था जो कि टल गया.

यह भी पढ़ें: स्कूल के अंदर बियर पार्टी करती दिखी लड़कियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

कई मीटर तक घसीटती हुई गई बाइक, टल गया बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक अवैध तरीके से रेलवे ट्रैक को पार कर रहे एक शख्स को जैसे ही ट्रेन आती हुई दिखाई दी वैसे ही शख्स बाइक को ट्रेन के पटरी पर छोड़ भागा. इस दौरान तेज गति से ट्रैक पर आई योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन बाइक से टकरा गई. घसीटने की वजह से बाइक में भयानक आग लग गई. गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: आपदा में अवसर! सड़क पर पानी की तरह बहा दूध, कटोरा-भगोना और बाल्टी लेकर बटोरने लगे लोग

पुलिस ने किया मामला दर्ज

हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर बाइक के मालिक का पता लगाया जिसके बाद रेलवे अधिनियम की धारा 153, 176, और 147 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. यह पहली बार नहीं है कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह से शरारती तत्वों ने प्रतिरोध रख दिए हों, इससे पहले भी राजस्थान में ही रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखने का मामला सामने आया था.

यह भी पढ़ें: बॉस की जान बचाने के लिए महिला ने डोनेट कर दी किडनी, फिर उसी ने नौकरी से निकाला- वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे आप

सोमवार की बताई जा रही घटना

रेलवे सब इंस्पेक्टर दिनेश भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि ट्रेन योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस उदयपुर से रवाना होकर सोमवार की दोपहर चित्तौड़गढ़ जा रही थी. इसी दौरान चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन व मावली रेलवे स्टेशन के बीच एक बाइक सवार आ पहुंचा. ट्रेन देखकर बाइक सवार रेलवे ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया. जिसके बाद बाइक ट्रेन के पहिए में फंस गई और काफी देर तक घसीटती रही.

यह भी पढ़ें: दुबई में रोबोटिक AI पुलिस से नहीं बच सकते हैं आप, अरेबिक और अंग्रेजी में करते हैं बात- देखें ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget