एक्सप्लोरर

हजारों की तादाद में समुद्र तट पर मजे कर रहे थे लोग, तभी ऊपर से क्रैश होकर गिरा हेलीकॉप्टर, थम गईं सांसें

खबरों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 3 यात्री सवार थे, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घायलों का  स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रौंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो अमेरिका के मियामी बीच से सामने आया है. वीडियो में आप देखेंगे कि हजारों की संख्या में लोग समुद्र तट पर मजे कर रहे हैं. कुछ लोग धूप का आनंद ले रहे हैं, जबकि कुछ समुद्र में नहा रहे हैं. तभी एक ऐसी घटना घटती है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते.

आसमान से गिरी आफत

अचानक से एक जलता हुआ हेलीकॉप्टर पानी में आकर गिर पड़ता है. हेलीकॉप्टर के पानी में आकर गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच जाती है. कुछ लोग ऐसे ही होते हैं जिन्हें पानी में गिरने से पहले ही हेलीकॉप्टर दिखाई दे जाता है और वह बीच से दूर भागने की कोशिश करते हैं. गनीमत यह रही कि इस घटना में बीच पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. हेलीकॉप्टर में सवार घायल हुए दो लोगों को अस्पताल  ले जाया गया. यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुई.  मियामी बीच पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस घटना का वीडियो शेयर किया है. एक अन्य ट्वीट कर पुलिस ने बताया कि फिलहाल मियामी बीच पर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है.

 

हेलीकॉप्टर में सवार थे तीन लोग

खबरों के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 3 यात्री सवार थे, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों घायलों का  स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हादसा समुद्र तट से तकरीबन 50 गज की दूरी पर हुआ और इस घटना में बीच पर मौजूद किसी भी शख्स के हताहत होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन के बीच भारी तनाव पर सोशल मीडिया यूजर्स का मजाकिया अंदाज, शेयर किए ये मीम्स

'माई नी माई' गाने पर दुल्हन का डांस देखकर बाराती हुए घायल, आखिर में एक महिला आई और किया कुछ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget