एक्सप्लोरर

थिएटर से 'The Nun 2' देखकर निकल रहे थे लोग, एग्जिट गेट पर सचमुच खड़ी मिली 'भूतनी', देखें ये वायरल VIDEO

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग नन 2 देखकर हॉल के एग्जिट गेट से बाहर निकल रहे हैं. तभी उन्हें एग्जिट गेट पर नन 2 फिल्म की फेमस भूतनी खड़ी दिख जाती है.

शाहरुख की मूवी जवान के साथ ही 7 सितंबर को सिनेमाघरों में The Nun 2 ने भी दस्तक दी थी. नन 2 एक हॉरर फिल्म है, जो साल 2018 में आई फिल्म The Nun का सिक्वल है. ग्लोबल लेवल पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि भारत में किंग खान की फिल्म जवान की वजह से इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका है. लेकिन फिर भी द नन 2 ने भारत में 11 दिनों में 31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हर दिन बड़ी संख्या में लोग नन 2 को देखने के लिए जा रहे हैं. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें नन 2 की भूतनी से लोगों का सचमुच सामना होते हुए देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग नन 2 देखकर हॉल के एग्जिट गेट से बाहर निकल रहे हैं. तभी उन्हें एग्जिट गेट पर नन 2 फिल्म की फेमस भूतनी खड़ी दिख जाती है. जैसे ही लोग एग्जिट गेट की तरफ आते हैं, वह भूतनी को देखकर डर जाते हैं. कई लोगों की तो गेट से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं पड़ती. वे जैसे ही उसे देखते हैं, उल्टे पांव वापस सीढ़ियों से ऊपर भाग जाते हैं. जबकि कुछ लोग इतने बहादुर थे कि उन्होंने भूतनी को भाव तक नहीं दिया और चुपचार गेट से बाहर हो लिए. 

एग्जिट गेट के बगल में खड़ी थी 'नन'

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मूवी देखने आए लोगों के साथ प्रैंक करने के लिए एक शख्स ने बिल्कुल नन वाली कॉस्ट्यूम पहनी ली है. वह चुपचाप एग्जिट गेट के बगल में खड़ा है और जाने वाले लोगों को देख रहा है. कुछ लोगों ने जब नन की कॉस्ट्यूम में शख्स को देखा तो उसे नन ही समझ लिया. उन्हें लगा कि वह सचमुच नन वाली भूतनी है. कई लोग यह जानने के बावजूद कि उनके साथ प्रैंक किया जा रहा है, फिर भी डर रहे थे. कई लोग तो हंस-हंसकर लोटपोट होते हुए भी नजर आए.  

यूजर्स ने दिए रिएक्शन्स

यह वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आए हैं. एक यूजर ने कहा, 'मैं तो इसके साथ एक सेल्फी लेता.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'इमेजिन कीजिए कि अगर ये थिएटर में आपके पीछे दौड़ने लग जाए.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पूरी फिल्म से तो ये बेहतर ही है.'

ये भी पढ़ें: शाहरुख की Jawan का ऐसा क्रेज...वेंटिलेटर के साथ थिएटर पहुंच गया ये दिव्यांग शख्स, VIDEO देख भावुक हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Purvi Tripathi Dance Video: पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 
पहली मोहब्बत गाने पर हसीना ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख दीवानों का कांपने लगा बदन 
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget