एक्सप्लोरर

टीचर से जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय बने शख्स ने साइकिल से पहुंचाया था ऑर्डर, ट्विटर पर अपील के बाद मिली बाइक

कुछ दिनों पहले एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की साइकिल से डिलीवरी करने की कहानी ट्विटर पर शेयर की गई थी. ट्विटर पर अपील के बाद क्राउडफंडिंग की मदद से शख्स अब बाइक खरीदने में सक्षम हो गया है.

इंटरनेट के सही इस्तेमाल से कुछ भी संभव है. ये एक बार फिर सिद्ध हो गया है. दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने राजस्थान की तपती धूप में एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय द्वारा साइकिल से ऑर्डर पहुंचने की स्टोरी शेयर की थी. स्टोरी कुछ ही घंटों में ट्विटर पर वायरल हो गई. कुछ लोगों ने टीचर से जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय बने शख्स से प्रेरणा ली तो कुछ ने मदद का हाथ भी बढ़ाया. क्राउडफंडिंग शुरू हो गई. शख्स को इंटरनेट यूजर्स ने उसकी कड़ी मेहनत के लिए बहुत सारा प्यार और कुछ पैसे दिए. नतीजा ये निकला की अब शख्स ऑर्डर डिलीवर करने के लिए एक बाइक खरीदने में सक्षम हो गया है.

बता दें कि ये कहानी राजस्थान के दुर्गा मीणा की है. दुर्गा पिछले 4 महीन से जोमैटो में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम कर रहे हैं. कोरोना की मार के कारण उनकी टीचर की नौकरी चली गई. जिसके बाद उन्होंने जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करना शुरू किया. बीते रविवार को एक ट्विटर यूजर (Twitter User) आदित्य शर्मा ने दुर्गा के बारे में ट्विट किया कि कैसे वो राजस्थान की तपती धूप में टाइम से ऑर्डर पहुंचाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही उन्होंने दुर्गा की पढ़ाई और कोरोना का उनपर पड़ने वाले असर की भी जानकारी लोगों से साझा की. 

आदित्य का ये ट्वीट तेज़ी से ट्विटर पर वायरल हो गया. लोग दुर्गा की मदद के लिए आगे आने लगे. क्राउडफंडिंग का सिलसिला शुरू हो गया. क्राउडफंडिंग की मदद से लोगों ने दुर्गा के लिए लगभग 1 लाख 90 हजार रुपए जमा किए. जो उन तक पहुंच चुके हैं. दुर्गा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वो इन पैसों से पहले तो बाइक खरीदेंगे. फिर बचे हुए पैसे से अपनी कुछ अधूरी पेमेंट को पूरा करेंगे. साथ ही दुर्गा ने बच्चों को पढ़ाने की भी इच्छा जताई है. फिलहाल इंटरनेट यूजर्स द्वारा मिली हेल्प से दुर्गा खुश हैं और आगे मेहनत से जोमैटो के साथ काम करने की बातें कर रहे हैं. 

यहां देखें किस अंदाज में दुर्गा ने लोगों को किया थैंक्स:

ये भी पढ़ें:

वायरल वीडियो में शख्स के हाथ पर बैठे नजर आए 'सोने के कछुए', सच्चाई उड़ा देगी होश!

सड़क पर आराम से घूमता नजर आया गैंडा, लोग भी लेने लगे सेल्फी, फिर जो हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget