एक्सप्लोरर

बोलने से सब होगा! केरल के छात्रों ने बनाई गजब की मशीन, वॉइस कमांड को कागज पर उकेर देगा ये AI मॉडल- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस आविष्कार की खूब चर्चा हो रही है. इस मशीन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद इस तकनीक के जमामे में भले ही आप हैरान ना हों लेकिन इनकी कलाकारी को सलाम जरूर करेंगे.

क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो बोलें, वो खुद-ब-खुद हाथ से लिखा हुआ कागज पर उतर जाए? ऐसा अब मुमकिन हो गया है. केरल के कुछ इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसी मशीन बनाई है जो आपकी आवाज को सुनती है और उसे हाथ से लिखे नोट्स में बदल देती है. ये कमाल की मशीन खासकर उन लोगों के लिए मददगार होगी जो खुद लिख नहीं सकते. सोशल मीडिया पर इस आविष्कार की खूब चर्चा हो रही है. इस मशीन का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद इस तकनीक के जमामे में भले ही आप हैरान ना हों लेकिन इनकी कलाकारी को सलाम जरूर करेंगे.

केरल के छात्रों ने बनाया एआई मशीन मॉडल

केरल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र अजय एच और उसकी टीम ने एक अनोखी मशीन बनाई है. इस मशीन का नाम है टॉक टू राइट (Talk To Write). नाम से ही साफ है कि इसमें आपको बस बोलना है और मशीन आपके बोले हुए शब्दों को कागज पर लिख देती है. इसे हाल ही में एंटे केरलम एक्सपो 2025 नाम के एक बड़े सरकारी कार्यक्रम में दिखाया गया. अजय ने बताया कि यह मशीन बोलने वाले शब्दों को ठीक वैसे ही लिख देती है जैसे हम हाथ से लिखते हैं. मशीन के साथ एक माइक्रोफोन लगा होता है जिसमें आप बोलते हैं... जैसे आपने कहा “इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट”, तो मशीन इसे धीरे-धीरे अपने पेन से A4 पेपर पर लिख देती है. वो भी एकदम साफ-सुथरे अक्षरों में, लाइन दर लाइन.

बोलने भर से कागज पर उतार देगी कमांड

इस मशीन को बनाने में रास्पबेरी पाई, आर्डिनो (GRBL) और पायथन नाम की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. ये सब तकनीकें आमतौर पर कंप्यूटर, रोबोट और प्रोग्रामिंग में काम आती हैं. लेकिन अजय और उसकी टीम ने इनका इस्तेमाल एक डिजिटल स्क्राइब (यानी ऐसा सहायक जो आपकी जगह लिख सके) बनाने में किया है. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं, हाथ से नहीं लिख सकते या बोलकर काम करवाना चाहते हैं. ये तकनीक स्कूल, ऑफिस, या घर कहीं भी उपयोगी साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को Ajay HAjay H नाम के लिंक्डइन अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बहुत अच्छा काम किया है, आगे बढ़ते रहो. एक और यूजर ने लिखा...क्या काम किया है, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अमेरिका क्या कहता था? आज हम अमेरिका को कहेंगे.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget