एक्सप्लोरर

महिला को चार दिन से आ रही थी अजीबोगरीब आवाज, कान की जांच कराई तो रेंगता दिखा ये खौफनाक 'प्राणी'

हमें अपने कानों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इसकी वजह ये है कि हमारे कानों में छोटे कीड़े-मकोड़े के जाने का सबसे ज्यादा खतरा है. ऐसा ही कुछ ताइवान में भी हुआ है.

ताइवान की एक महिला को अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दिया करती थीं. वह इन आवाजों से इतना ज्यादा परेशान हो गई कि उसने डॉक्टर को जाकर इस बारे में बताने का फैसला किया. हालांकि, जब वह डॉक्टर के पास पहुंची और उन्होंने महिला की जांच की तो उन्हें जो चीज उसके कान मिली, वह हैरान कर देने वाली थी. दरअसल, महिला के कान में एक मकड़ी थी, जिसकी वजह वह उन अजीबोगरीब आवाजों को सुन रही थी. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने डॉक्टर्स को बताया कि वह पिछले चार दिनों से सो नहीं पा रही थी. इसकी वजह ये थी कि जब भी वह सोने जाती, उसे कभी कुछ सुगबुगाहट की आवाज आती, तो कभी ऐसा लगता कि कोई तेज आवाज आ रही है. उसे ऐसा भी लगा कि कोई चीज उसके कानों के भीतर रेंग रही है. चार दिनों तक परेशान रहने के बाद 64 साल की इस बुजुर्ग महिला ने फैसला किया कि वह कान के डॉक्टर को दिखाने जाएगी. 

कैसे निकाली गई मकड़ी?

डॉक्टर्स ने जब महिला की जांच की तो पाया कि उसके कान में एक मकड़ी है, और एक मकड़ी का कंकाल मौजूद है. उन्होंने महिला के कान में एक ट्यूब डाला और फिर उसकी मदद से मकड़ी और कंकाल दोनों को खींच लिया. इसके बाद महिला को तुरंत आराम भी मिल गया. डॉक्टर्स ने बताया कि महिला के कान के पर्दे में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है. महिला ने अपने कान को ताइनान म्यूनिसिपल अस्पताल में दिखाया था. 

वीडियो में क्या है? 

ताइनान म्यूनिसिपल अस्पताल के डॉक्टर्स ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में महिला के एक्सपीरियंस को लेकर एक केस रिपोर्ट पब्लिश की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महिला के कान के भीतर का वीडियो भी शेयर किया है. 

उन्होंने लिखा, 'हाइपरटेंशन का शिकार एक महिला क्लिनिक आई, जो चार दिनों से अपनी कान में अजीबोगरीब आवाज सुन रही थी. एग्जामिनेशन के बाद पता चला कि उसके कान में एक छोटी मकड़ी है, जो घूम रही है. ये मकड़ी महिला के बाएं कान में थी. महिला के कान से मकड़ी का एक कंकाल भी निकाला गया.'

ये भी पढ़ें: इंसान या रोबोट! बैटरी के बूते जिंदा है ये महिला, चार्ज खत्म होते ही हो जाएगी मौत, जानिए इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
Video: टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
टीचर ने 'मुकाबला' पर किया ऐसा डांस, 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO, जमकर हो रहा वायरल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
Skydiving Accident: प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल
प्लेन से कूदा शख्स शहर में बने टेंट पर जा गिरा, उसके बाद जो हुआ डरा देगा- वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget