एक्सप्लोरर

China Viral Video: भूकंप के दौरान कैसे बचाई व्हीलचेयर पर बैठे अपने क्लासमेट की जान, वीडियो देखें

China Video: वीडियो में देख सकते हैं कि चीन में क्लास के दौरान भूकंप आने पर आनन फानन में भी बच्चे अपने व्हीलचेयर पर बैठे क्लासमेट को बाहर ले जाना नहीं भूलते हैं.

Trending Video: आजकल जहां देखो वहां रेस लगी हुई है. सभी बस एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जुटे रहते है. ज़माना जितनी तेजी से बदल रहा है उतनी ही तेजी से लोग अपने आस पास के लोगों को लगभग भूलते जा रहे हैं. कोई मुसीबत में होता है तो लोग या तो वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते है या फिर मदद करने की बजाय मोबाइल कैमरा से उसका वीडियो शूट करने लगते हैं. कुछ मुसीबतें जैसे प्राकृतिक विपदाएं ऐसी होती है जो अचानक आ जाती है. उसमें जरा सी लापरवाही आपको पछताने पर मजबूर कर सकती है. ऐसे समय में खासतौर पर लोग सिर्फ अपनी जान बचाकर भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं. लेकिन सभी की सोच एक जैसी नहीं होती. यदि हम बड़ें अपना कर्तव्य भूल रहे हैं तो हमको जरूरत है इन बच्चों से कुछ सीखने की.

इंटरनेट पर एक चीन (China) का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी क्लास में छात्रों को भूकंप के दौरान अपने एक विकलांग सहपाठी (specially-abled classmate) को क्लास खाली करने में मदद करते हुए दिखाया गया है.

इस क्लिप को नॉर्वे के पूर्व राजनयिक एरिक सोलहेम ने कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि, “एकजुटता! 20 मई को, 4.8 तीव्रता के सिचुआन भूकंप के बीच स्कूल में, शिक्षक और सहपाठी उसे व्हीलचेयर में नहीं भूले."

30 हजार से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज़
31 सेकंड की क्लिप में 30 हजार से अधिक बार देखा गया है और शुरुआत में भूकंप के दौरान कई छात्रों को क्लास से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है. शुरुआती पलों के बाद, एक छात्र लास्ट सीट की ओर जाता है जहाँ एक व्हीलचेयर (wheelchair) में एक छात्र बैठा है, और उसे एक शिक्षक और अन्य छात्रों के साथ क्लास से बाहर निकालकर छात्र की मदद करते देखा जा सकता है.

कब का है ये वीडियो ?
भूकंप 20 मई को चीन के शिमियन काउंटी में आया था. रिपोर्टों के अनुसार यह 4.8 तीव्रता का भूकंप था, और वीडियो क्लास में मौजूद एक सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) से रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि इस भूकंप से किसी भी जान या माल की हानि नहीं हुई थी.

यूजर्स कर रहे हैं छात्रों की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं (Social media users) ने छात्रों की त्वरित सोच और सहपाठी के प्रति मदद को मानवता का जीता जागता उदाहरण बताया है. एक यूजर वीडियो देखकर वहां के छात्रों की झटपट सोच पर लिखा है कि ऐसा लगता है कि उन्होंने कई बार इसका अभ्यास किया है! बढ़िया उदाहरण! तैयारी अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण हैं। वहीं कई यूजर्स ने छात्रों के बीच मौजूद अपनेपन की भावना और दोस्ती की तारीफ की है. इस वीडियो हमें ये सीख भी मिलती है कि मुसीबत आने पर अपनों का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, अपने साथ साथ अपने आस पास मौजूद लोगों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें:

Watch: जब तेज रफ्तार कार पहुंची खाई के पास, फिर हुआ कुछ ऐसा की विश्वास नहीं करेंगे आप, देखें पूरी वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget