एक्सप्लोरर

Watch: आवारा कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, वीडियो वायरल

Dogs Attack On Child: सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्तों का एक समूह एक अकेले बच्चे पर हमला कर रहा है. कुत्ते के हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Jaipur Viral News: खबर राजस्थान के जयपुर शहर की है. यहां एक रिहायशी इलाके में कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं. पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की कैसे आवारा कुत्तों का एक समूह, अकेले बच्चे को घेरता हुआ दिखाई देता है और बच्चे पर हमला कर देता है. हालांकि बच्चा अपनी रक्षा के लिए कार के पीछे भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उस बच्चे का पीछा करते हैं और बच्चे को दबोच लेते हैं.

वीडियो में बाद में कुछ राहगीरों को कुत्तों को भगाते और बच्चे को बचाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, तब तक लड़का हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुका था. 

हालांकि यह घटना 19 मई को हुई थी, लेकिन मामला तब सामने आया जब घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा. हाल के दिनों में शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ गया है और ज्यादातर बच्चे और वरिष्ठ नागरिक इन कुत्तों के आसानी से शिकार हो रहे हैं।

57 साल के अधिकारी पर भी किया हमला

इस घटना से पहले हुई एक घटना में जयपुर के वैशाली नगर इलाके में एक कुत्ते के हमले में 57 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना 3 मार्च की थी, पीड़ित (victim) ने 18 अप्रैल को उसी कॉलोनी निवासी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिनके कुत्ते ने उन पर हमला किया था. पीड़िता को पहले कुत्ते के मालिक ने आश्वासन दिया था कि वो कुत्ते को वहां से कहीं दूर भेज देंगे, लेकिन जब कुत्ते का मालिक अपने वादे पर कायम नहीं रहा तब विक्टिम ने उसके खिलाफ वैशाली नगर पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज करवाया.

9 साल के लड़के पर भी हो चुका है हमला

इसी तरह 14 अप्रैल को जयपुर (Jaipur) शहर के रामगंज इलाके में एक पालतू पिटबुल ने नौ साल के लड़के पर हमला कर दिया था जिसके बाद उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं थी।

ये भी पढ़ें -

Watch: जब तेज रफ्तार कार पहुंची खाई के पास, फिर हुआ कुछ ऐसा की विश्वास नहीं करेंगे आप, देखें पूरी वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
इस बंदे की साइकिलिंग देख हलक में आ जाएगा कलेजा, देखें वीडियो
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget