एक्सप्लोरर

जोहान्सबर्ग में फट गई धरती...कांप गए लोग...हवा में उड़ने लगीं कारें! यकीन न हो तो देखें ये Video

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भूमिगत गैस विस्फोट हुआ, जिसमें 20 गाड़ियां हवा में उड़ गईं. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

प्रकृति जितनी प्यारी है, वह उतनी ही खतरनाक भी है. प्रकृति के रौद्र रूप का अंदाजा लगाना नामुमकिन सा है. अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने प्राकृतिक आपदओं के कई सारे वीडियो देखें होंगे. लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, जिसे देखकर एक पल के लिए आप हक्का-बक्का रह जाएंगे. इस घटना की वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भूकंप की वजह से आपने जमीन को दो हिस्सों में बंटते हुए जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने धरती फटने के बाद ऐसा नजारा देखा है. ऐसा ही कुछ भारत से हजारों किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ. शाम के वक्त शहर के एक बिजी रोड पर एक जोरदार धमाका हुआ, जिसे देखकर ऐसा लगता है मानो धरती फट गई और सब कुछ खत्म होने वाला है. 

हवा में उड़ीं 20 गाड़ियां

दरअसल, जोहान्सबर्ग में हुए धमाका गैस विस्फोट की वजह से हुआ. ये धमाका इतना जोरदार था कि इसने सड़क को दो हिस्सों में बांट दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जिस जगह ये धमाका हुआ, वहां मौजूद करीबन 20 गाड़ियां हवा में उड़ गईं. इस घटना में 9 लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया और अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों की जान को खतरा नहीं है. 

गैस धमाके की वजह से वहां मौजूद बिल्डिंग की नींव भी हिल गई है. अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग किसी भी वक्त जमींदोज हो सकती है. एहतियातन धमाके वाले पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के एक बड़े इलाके में नुकसान हुआ है. सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई जगह तक इतने बड़े गड्ढे हैं, कि उसमें कारें समा जाएं. 

धमाके की वजह क्या है? 

अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस धमाके की वजह से गैस लीक को बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ऐसा क्या शहर के भूमिगत गैस पाइपों की वजह से हुआ है या फिर किसी और वजह से. शहर में गैस की सप्लाई करने वाली कंपनी ने कहा है कि इसकी बहुत कम संभावना है कि धमाका गैस पाइपलाइन की वजह से हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि गैस की सप्लाई अबाधित थी.

ये भी पढ़ें: Fatty Liver: शरीर के इन 5 अंगों में दिखे 'सूजन', तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, हो सकती है फैटी लीवर की बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Video: ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget