एक्सप्लोरर

Trending News: सांप के काटने के बाद फेल हो गई थी किडनी, 6 हफ्ते तक चला डायलिसिस, अब पूरी तरह ठीक है लड़की

Snake Bite Survival: पुणें में एक बड़ा चमत्कार हुआ है. यहां 30 साल की एक लड़की को सांप ने काटा. इस वजह से उसकी किडनी भी खराब हो गई, लेकिन 6 हफ्ते की डायलिसिस के बाद अब वह पूरी तरह से ठीक है.

Snake Bite: भारत (India) में सांप (Snake) के काटने से हर साल हजारों मौतें होती हैं. मुंबई स्थित आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ की स्टडी के मुताबिक देश में साल 2000 से 2019 के बीच करीब 12 लाख लोगों की जान सांप काटने से हुई है, लेकिन इन सबके बीच कई चमत्कार भी देखने को मिलते हैं. हाल ही में एक ऐसा चमत्कार पुणे (Pune) में हुआ है. यहां सांप के कांटने (Snake Bite) की वजह से 30 साल की एक लड़की की किडनी फेल हो गई थी, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दोनों किडनी फेल (Kidney Failure) होने के बाद भी यह लड़की करीब 6 हफ्ते की डायलिसिस (dialysis) के बाद पूरी तरह ठीक हो गई. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

पुणे की है घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, 2 दिसंबर 2021 को पुणे स्थित नोबले हॉस्पिटल (Noble Hospital, Pune) में 30 साल की इस लड़की को सांप काटने के बाद भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, उसका यूरीन आउटपुट (Urine Output) बाधित हो गया था, पूरे शरीर में सूजन थी. अस्पताल के डॉक्टर अविनाश ने बताया कि उस लड़की का पूरा शरीर सूजा हुआ था. उसके गुर्दे काम नहीं कर रहे थे. उसे फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उसके रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स में दिक्कत थी. लड़की में हेमोलिटिक यूरेमिक सिंड्रोम (HUS) दिखा था, जो सांप के काटने पर होता है. किडनी बायोप्सी में भी इसकी पुष्टि हुई थी.

ये भी पढ़ें : Watch: पतंगबाजी में बंदर ने लिया हिस्सा, छत पर चढ़कर यूं थामी हाथ में डोर

अब पूरी तरह ठीक है

डॉक्टर ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर थी और उसे फौरन डायलिसिस की जरूरत थी. हमारी टीम ने फौरन इलाज शुरू किया. प्लाजमाफेरेसिस (Plasmapheresis) के दौरान दूषित प्लाज्मा (Plasma) को स्पेशल प्लाज्मा फिल्टर के जरिए निकाला गया. उसे 6 हफ्ते तक डायलिसिस पर रखा गया. इन 6 दिनों के दौरान उसके यूरीन आउटपुट में भी सुधार आया. इसके बाद हमने डायलिसिस को रोक दिया. अब वह पूरी तरह से ठीक है. यही नहीं, उसकी किडनी भी अब ठीक है और उसे डायलिसिस की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें : Watch: मोबाइल के चक्कर में अपने लाडले का ध्यान रखना भूली मां, कुर्सी से गिरा बेटा फिर नहीं पड़ा असर

दुनियाभर में ऐसे 30 से भी कम केस

डॉक्टर कहते हैं कि यह बहुत ही दुर्लभ केस है. पूरी दुनिया में इस तरह के 30 से भी कम मामले सामने आते हैं जिसमें पूरी तरह से किडनी फेल होने के बाद भी मरीज बच जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget