एक्सप्लोरर

Video: सांप को मारे कई थप्पड़, गाना बजाकर किया नागिन डांस, डंसने से हो गई मौत!

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सांप से खेलता नजर आता है. दिखावे के चक्कर में सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. देखिए वायरल वीडियो.

Messing with Snake: सोशल मीडिया पर एक और खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है. वीडियो कहां का है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि इस तरह का खिलवाड़ किसी की जान भी ले सकता है और इस मामले में ले भी चुका है.

अचानक सांप ने व्यक्ति के काटा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सांप को हाथ में लेकर उससे खेल रहा है. वह बार-बार सांप को छेड़ रहा है, उसे हवा में उछाल रहा है, और लोगों के सामने दिखावा कर रहा है. साथ ही व्यक्ति ने सांप को कई थप्पड़ भी मारे और गाना बजाकर नागिन डांस भी किया. जैसे वह सांप को पूरी तरह काबू में रखे हुए है. लेकिन अचानक सांप ने उस व्यक्ति को डंस लिया. देखते ही देखते व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

बताया जा रहा है कि सांप के काटते ही व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

सांपों के साथ छेड़छाड़ करना है खतरनाक 

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग सांपों से मजाक या दिखावा करते हैं और फिर वही सांप उन्हें डंस लेता है. कई मामलों में लोग वक्त पर इलाज नहीं मिलने या जहर ज्यादा फैल जाने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं.

वन विभाग और विशेषज्ञों का कहना है कि सांपों के साथ छेड़छाड़ करना न केवल खतरनाक है, बल्कि गैरकानूनी भी है. सांप एक जंगली जीव है और उसका व्यवहार कभी भी बदल सकता है. इसीलिए आम लोगों को उनसे दूर रहना चाहिए और दिखावे या रील्स के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Video: देखते ही देखते नदी में समा गया ट्रक, जान बचाने को बिलखते रहे दो लोग, लाइव वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
रोड किनारे बैठी हसीना को बच्चे ने दिए फूल, रिएक्शन वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget