एक्सप्लोरर

Trending Story: बचपन में बिछड़े भाई-बहन 42 साल बाद मिले, कैसे पहचाना एक दूसरे को ? जानिए पूरी कहानी

दो भाई बहन कैस्पर और डाएन को बचपन में उनके माता पिता चिल्ड्रन होम छोड़ देते हैं. थोड़े समय बाद दोनों को अलग अलग फैमिली गोद ले लेती है. डीएनए टेक्नोलॉजी की मदद से 42 साल बाद दोनों मिल जाते हैं.

Trending Story: सब जानते हैं कि दुनिया बहुत बड़ी है और गोल भी. इसीलिए कहा जाता है कि जाओगे कहां, घूम फिर कर यही वापस आना है. दुनिया में जब हम जन्म लेते हैं तो हमारे साथ कई नए रिश्ते भी जन्म लेते हैं. खून के रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें भूल कर भी भूला नहीं जा सकता है.

ऐसी ही एक रोचक कहानी है कैस्पर और डाएन की जो बचपन में ही अपने परिवार के निजी कारणों की वजह से एक दूसरे से बिछड़ गए थे. बात 1970 दशक की है. कोयम्बटूर (Coimbatore) में रहने वाले पति-पत्नी, अयावु और सरस्वती के दो छोटे बच्चे थे जिनका नाम विजया और राजकुमार था. एक दिन इस दंपति ने अपने दोनों बच्चों को कोयम्बटूर के ही 'ब्लू माउंटेन' (Blue Mountain) नाम के एक चिल्ड्रन होम में छोड़ दिया था.

कुछ साल दोनों भाई-बहन इसी चिल्ड्रन होम में रहे. लेकिन कुछ सालों बाद 1979 में राजकुमार को डेनमार्क के एक कपल ने गोद ले लिया और उसकी बहन को अमेरिका में किसी ने गोद ले लिया. अब दोनों भाई-बहन अलग हो चुके थे और दोनों को अपने नए माता-पिता (Parents) से नए नाम भी मिल चुके थे. राजकुमार का नाम कैस्पर और विजया का नाम डाएन विजया कॉल हो गया था.

दरअसल दोनों भाई-बहन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनी है जिसमें कैस्पर और डाएन के शुरू से लेकर अभी तक की कहानी को जीवंत किया गया है. कैस्पर ने बताया कि जब वो छोटा था तभी उसको अंदाजा लग गया था कि वो इस परिवार का हिस्सा नहीं है क्योंकि उनके रंग अलग थे, वो लोग यूरोपियन थे और कैस्पर का रंग इंडियन था. बड़े होने के बाद कैस्पर दो बार भारत आए और उस चिल्ड्रन होम में गए जहां वो बचपन में रहा करते थे लेकिन वो बंद हो चुका था जिसकी वजह से उसे अपने परिवार के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी थी. लेकिन वहां के कर्मचारियों ने कैस्पर को उनके परिवार की कुछ तस्वीरें उपलब्ध कराई थी.


Trending Story: बचपन में बिछड़े भाई-बहन 42 साल बाद मिले, कैसे पहचाना एक दूसरे को ? जानिए पूरी कहानी

डीएनए टेस्ट से हुआ मुमकिन

कैस्पर को परेशान देखकर उनके दोस्त ने बताया कि एक कंपनी डीएनए सैंपल इक्ट्ठा करती है और उनके पास रखे बाकी सैंपल्स से उनका मिलान करती है. कैस्पर ने अपना डीएनए भी इस कंपनी को दे दिया. कुछ महीने बाद कैस्पर को माइकल नाम के एक शख्स की कॉल अमेरिका से आती है कि उनका सैंपल उनसे काफी हद तक मैच कर रहा है.

दरअसल माइकल डाएन के बेटे हैं. अपने परिवार की तलाश के लिए डाएन ने भी एक डीएनए कम्पनी के पास अपने सैंपल्स दे रखे थे. क्योंकि डाएन को याद था कि उनका भारत में एक परिवार था जिसमें एक छोटा भाई भी था जो उनके साथ चिल्ड्रन होम में रहता था. डाएन के बेटे माइकल ने बेंगलुरु से एक दिन अपनी मां डाएन को कॉल करके खबर दी कि उनका भाई मिल गया है.

दरअसल माइकल को ये याद नहीं था कि उनकी बहन भी है, कैस्पर ने अपना डीएनए सैंपल अपने माता पिता को खोजने के लिए दिया था. जब माइकल ने उसे सब कुछ बताया तो कैस्पर को जानकर बहुत खुशी हुई कि उसकी बहन भी है जो अमेरिका में है. कैस्पर ने बताया कि 2019 में उसने पहली बार अपनी बहन से बात की.

2022 में मिले दोनों भाई बहन

चूंकि जब इन दोनों को एक दूसरे के बारे में पता चला तब तक कोरोना वायरस इस धरती पर आ चुका था और दुनिया भर में लॉकडाउन लग गया था जिसकी वजह से कैस्पर और डाएन 2022 फरवरी में इतने सालों बाद एक दूसरे से मिल सके. चिल्ड्रन होम से कैस्पर को जो तस्वीरें मिली थी इसमें उसकी बहन उसके आगे खड़ी हुई दिख रही है. 42 साल बाद दोनों भाई-बहन एक दूसरे से मिल सके हैं और सिर्फ डीएनए टेस्टिंग टेक्नोलॉजी की वजह से संभव हो सका है.

दोनों भाई बहन अब एक दूसरे से बातचीत करते रहते हैं. दोनों भाई बहन ने ये भी तय किया है कि वो जल्द भारत आकर अपने बाकी के रिश्तेदारों को भी ढूंढने की कोशिश करेंगे.

स्टोरी क्रेडिट: बीबीसी

ये भी पढ़ें

Trending: अमूल ने अपने स्टाइल में दी अंतर्राष्ट्रीय बुकर अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका को बधाई

Trending: अमेरिकी इंजीनियरिंग स्टुडेंट ने बनाया खाने वाला Tape, लोग बोले बहुत बढ़िया

NASA Trending Post: नासा ने शेयर की इनसाइट मार्स लैंडर की 'Final Selfie', पोस्ट हुआ वायरल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget