एक्सप्लोरर

समुद्र से बाहर निकाला गया भगवान श्री राम का धनुष? वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

वीडियो में एक शांत, नीला समुद्र दिखाई देता है और उसके भीतर से आधा निकला एक चमचमाता हुआ सोने का धनुष, जो डूबते सूरज की रोशनी में और भी चमत्कारी नजर आता है. लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है.

Trending News: सोशल मीडिया की दुनिया एक बार फिर चमत्कार की चमक से झिलमिला उठी है. इस बार मामला समुद्र से निकले एक विशालकाय सोने के धनुष का है, जिसे देख इंटरनेट पर बवाल मच गया है. तस्वीरें और वीडियो इतनी सजीव और प्रभावशाली हैं कि लोग आंखें फाड़कर देख रहे हैं और हाथ जोड़कर प्रणाम करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह कोई मामूली धनुष नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम का दिव्य धनुष है जो अब वर्षों बाद समुद्र की गहराइयों से बाहर आया है.

वीडियो में एक शांत, नीला समुद्र दिखाई देता है और उसके भीतर से आधा निकला एक चमचमाता हुआ सोने का धनुष, जो डूबते सूरज की रोशनी में और भी चमत्कारी नजर आता है. लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आई है जिसे जान सभी चौंक गए हैं.

श्री राम के धनुष की सामने आई सच्चाई

जैसे ही वीडियो की लोकप्रियता बढ़ी, फैक्ट चेकर्स की टीम एक्टिव हो गई और असलियत की परतें धीरे-धीरे सामने आने लगीं. कुछ ही घंटों में कई विश्वसनीय वेबसाइट्स और फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म्स ने इस वायरल क्लिप और तस्वीर की सच्चाई उजागर कर दी. विशेषज्ञों का साफ कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह से AI Generated (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार) है. यानी न तो यह कोई असली समुद्र का दृश्य है और न ही यह कोई वास्तविक धनुष. एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे Midjourney, Runway या DALL·E जैसे टूल्स की मदद से इस तरह के सीन बनाए जा सकते हैं, जो असलियत से भी ज्यादा असली लगते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mr.Mahadev shorts 1 (@mrmahadevshorts1)

इस वजह से सामने आया सच

वीडियो को बारीकी से जांचने पर उसमें कई विजुअल गड़बड़ियां नजर आती हैं, जैसे पानी की लहरें असामान्य दिशा में बहना, प्रकाश की अनुपयुक्तता और धनुष की चमक का बार-बार बदलना. ये सारे संकेत साफ इशारा करते हैं कि यह इंसानी कल्पना का डिजिटल चमत्कार है. अब यूजर्स भी इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

यूजर्स ने लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 'सचिन जयसवाल’ ने 1 जून 2025 को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “रामायण काल का प्रमाण समुद्र से मिला श्री राम का धनुष.” लेकिन अब सच्चाई सामने आने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई क्यों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हो. एक और यूजर ने लिखा...हद है अंधभक्ति की. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...फेक्ट चेक वाले बैठे हैं भाई, पागल नहीं बना सकता तू.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर...मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
गुजरातियों को भाया नागालैंड, कहा- धरती पर स्वर्ग है ये जगह; वायरल वीडियो
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
प्लेन में कुत्ते की हरकत से फंसे यात्री, पायलट ने कराई वोटिंग; वीडियो वायरल
Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget