एक्सप्लोरर

Seema Haider: सीमा की खराब तबीयत के बीच सामने आया नया Video, घर में चढ़ाया गया ग्लूकोज, जानें- क्या है स्थिति?

Pakistan Seema Haider: बीते दिनों सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने पूछताछ की थी. अब उनकी तबीयत खराब होने की खबर आ रही है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर पर ही उनका इलाज चल रहा है.

Seema Haider News: पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन इन दिनों सुर्खियों में हैं. नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री करने वाली सीमा से बीते दिनों यूपी एटीएस ने पूछताछ भी थी. इन दिनों सीमा हैदर और सचिन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सबसे ज्यादा सीमा के डांस के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन दोनों PUBG खेलने के दौरान करीब आए, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर शेयर किया था. आज खबर मिल रही है कि सीमा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें ड्रिप लगाया गया है.

सीमा की तबीयत बिगड़ी डॉक्टर ने लगाया ड्रिप

सचिन के पिता के मुताबिक सीमा बीते रात से ही कमजोरी महसूस कर रही थी. उनके घर से डॉक्टर को निकलते भी देखा गया था. जिसके बाद सचिन के पिता ने इस बात की पुष्टि की थी कि सीमा और सचिन दोनों की तबीयत खराब है. इस बीच सीमा के हाथ में ड्रिप लगा हुआ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. उन्हें घर पर ही ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है. सीमा के भारत आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग बहस छिड़ी हुई है.

सीमा हैदर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लगातार सीमा हैदर कई वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सच्चाई जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स भी लगातार सीमा और सचिन के पुराने-पुराने वीडियो शेयर करने लगे हैं. सीमा अपने साथ चार बच्चों को लेकर बिना वीजा के भारत में एंट्री की थी, जिसके बाद वह सुरक्षा एजेंसियों की नजर में आ गई.

बीते दिनों सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी कई खुलासे हुए थे. उन्होंने 2022 में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिसमें अब तक 9 बार यूजर नेम बदला जा चुका है. सीमा हैदर अपने कई इंटरव्यू में ये कह चुकी हैं कि वह पाकिस्तान नहीं चाहती हैं और सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें:  Viral Video: स्ट्रांग मैन कंपटीशन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, टास्क पूरा करने के दौरान शरीर पर गिरा भारी पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget