एक्सप्लोरर

जमीन पर लेटकर आराम फरमा रही थी टीचर, पैर दबा रहे थे बच्चे- जयपुर का वीडियो वायरल

Viral Video: हाल ही में जयपुर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला टीचर स्कूल के बच्चों से अपने पैरों की मसाज कराती दिखाई दे रही है.

Trending Video: जयपुर यानी कि राजस्थान की राजधानी. यहां पर राज्य की सरकार बैठती है और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम मुख्यालय भी इस शहर में मौजूद हैं. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है. जहां सरकारी शिक्षक जयपुर में पोस्टिंग के लिए तमाम तरह की कोशिशें करते हैं तो वहीं यहां पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए यह घर की मुर्गी दाल बराबर हो रही है. दरअसल, हाल ही में जयपुर के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला शिक्षक स्कूल के बच्चों से अपने पैरों की मसाज कराती दिखाई दे रही है. वीडियो वायरल होने के बाद महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है.

जयपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से पैर दबवाती दिखी मैडम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करतारपुरा (जयपुर शहर) का बताया जा रहा है, जहां एक शिक्षिका ने बेशर्मी को गले लगा कर सभी तरह की हदों को पार कर दिया. यहां शिक्षा लेने आए छोटे छोटे बच्चों से इस महिला टीचर ने अपने पैर दबवाए. मामला जयपुर शहर का है. यह स्कूल मुख्यमंत्री निवास, सचिवालय और विधानसभा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर करतारपुरा में स्थित है. यहां की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में फर्स्ट ग्रेड की शिक्षिका रेखा सोनी ने स्कूल में पढ़ने आए बच्चों से पैर दबवाए और उनसे अपने शरीर पर पैरों से मसाज तक करवाया. 

यह भी पढ़ें: जंगल में सफारी के दौरान तेंदुए ने पर्यटकों की गाड़ी पर लगाई छलांग, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

जमीन पर लेट कर बच्चों से करवाया मसाज

वायरल वीडियो में क्लास रूम के अंदर दो महिला टीचर कुर्सी पर बैठी हैं तो वहीं रेखा सोनी जमीन पर उल्टी लेटी हुई है और उस पर दो बच्चे खड़े होकर पैरों से मसाज दे रहे हैं. इन बच्चों की उम्र महज 9 से 10 साल है. मोहतरमा सरकार से हर महीने हजारों रुपये तनख्वाह लेकर बच्चों को पढ़ाने के बजाए उनसे पैर दबवा रही है. महिला टीचर का ये वीडियो स्कूल के ही एक स्टाफ के जरिए बनाया गया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: मां का नाम सनी लियोनी और बाप इमरान हाशमी, बिहार के इस लड़के का फॉर्म देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियो वायरल होने के बाद किया सस्पेंड

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं. एक यूजर ने लिखा...इस महिला पर तुरंत कार्यवाही हो. एक और यूजर ने लिखा...काबिल लोग एग्जाम दे रहे हैं और नाकाबिल अपने पेशे का गलत फायदा उठा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन लाल दिलावर ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश नारायण मीणा ने अध्यापिका को सस्पेंड कर दिया. सस्पेंड होने के बाद रेखा सोनी को बीकानेर शिक्षा मुख्यालय पर रिपोर्ट करना होगा.

यह भी पढ़ें: हरियाणा फतह के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को भेजी एक किलो जलेबी, यूजर्स बोले- अरे यार पेमेंट तो कर देते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Viral Video: अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
अब लड्डू के लिए आंदोलन? जेन अल्फा का भाषण सुन दहशत में स्कूल प्रशासन
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget