एक्सप्लोरर

हरियाणा फतह के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को भेजी एक किलो जलेबी, यूजर्स बोले- अरे यार पेमेंट तो कर देते

हरियाणा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को एक किलो जलेबी भेजी. सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स किए हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुकी हैं. बीजेपी ने हरियाणा के रण में न सिर्फ ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई, बल्कि जीत का बार-बार दावा कर रही कांग्रेस को तगड़ी पटखनी भी दे दी. अब इस जीत के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर स्विगी से एक किलो जलेबी भेजकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क दिया है. साथ ही, इसका बिल भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

बीजेपी ने राहुल गांधी को भेजी एक किलो जलेबी
हरियाणा चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के अकबर रोड स्थित आवास पर एक किलो जलेबी भेजी है. इसका बिल बीजेपी हरियाणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर भी शेयर किया. इस बिल में एड्रेस के नोट में राहुल गांधी जी के लिए जलेबी भी लिखा गया है. यह जलेबी कनॉट प्लेस स्थित नामी मिठाई शॉप से ऑर्डर की गई है. इसका बिल टैक्स आदि मिलाकर 609 रुपये है.

यूजर्स ने जमकर लिए मजे
बीजेपी हरियाणा के इस पोस्ट के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी की जमकर खिंचाई भी की. हालांकि, कई यूजर्स बीजेपी को भी आड़ेहाथों लेते दिखे. एक यूजर ने बिल में दिए टैक्स का जिक्र करते हुए लिखा कि एक किलो जलेबी पर भी इतना टैक्स देना पड़ता है बताओ? दूसरे यूजर ने लिखा कि मातूराम की जलेबी भिजवा दो. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अरे यार पेमेंट तो कर देते, वो भी राहुल ही करे? 

यह भी पढ़ें: मॉडल चायवाली का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- पहले इन बालों को तो बांध लो

क्या है जलेबी विवाद?
दरअसल, हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी गोहना गए थे. वहां उन्होंने जनसभा को गोहाना के मशहूर मातूराम हलवाई की जलेबी का डिब्बा दिखाया था. उन्होंने कहा था कि इसे पूरे देश में बेचना चाहिए और निर्यात भी करना चाहिए. इससे रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होंगे, जिससे हलवाई की यह दुकान फैक्ट्री में बदल जाएगी और इसमें 20 से 50 हजार लोग काम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: प्लेन में हर सीट के आगे लगी स्क्रीन पर चलने गंदी फिल्म, बंद भी नहीं कर पाए पैसेंजर

बीजेपी ने ऐसे किया था राहुल का घेराव
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने जमकर मजे लिए थे. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि मुझे भी गोहाना की जलेबी पसंद है. राहुल गांधी अमेरिका में जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि जलेबी बनती कैसे है और कैसे इसे बेचते हैं. बेहतर होता कि उनके लिए चिट लिखने वालों ने इसे ठीक से लिखा होता. राहुल गांधी अपना होमवर्क ठीक से नहीं करते हैं. बता दें कि मातूराम की जलेबी की दुकान 1958 में शुरू हुई थी, जिसकी एक जलेबी 250 ग्राम की होती है.

यह भी पढ़ें:  मेट्रो का डिब्बा नहीं पूजा पंडाल है ये... बंगाल से आया वायरल वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

हरियाणा में ऐसे रहे चुनावी नतीजे
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की और पूर्ण बहुमत हासिल किया. वहीं, कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 37 सीटें ही जीत पाया. दो सीटें आईएनएलडी के खाते में गईं, तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: मां का नाम सनी लियोनी और बाप इमरान हाशमी, बिहार के इस लड़के का फॉर्म देखकर नहीं रुकेगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
समुद्र में बहने लगी मासूम बच्ची, रील बनाते रहे माता-पिता, भड़के यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget