Video: रिटायर्ड नेवी ऑफिसर ने गाया 90's का सुपरहिट गाना, अब हर कोई कर रहा है शेयर
Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक सीनियर नेवी ऑफिसर को आप बॉलीवुड सॉन्ग "घर से निकलते ही" गाते देखेंगे, जिसे इंटरनेट यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं.

Trending Navy Officer Video: इंटरनेट पर वायरल होने वाले हजारों वीडियो में आप लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अक्सर देखते हैं. पार्टी, शादी और समारोह में होने वाली परफॉर्मेंस के वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किए जाते हैं, जिसमें से कई वीडियो अधिकारियों के भी होते हैं, जो अपने समय को बढ़िया तरीके से एंजॉय करते हुए वीडियो में नजर आते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दिलचस्प वीडियो में एक नेवी ऑफिसर को अपनी गायकी का टैलेंट दिखाते हुए कैप्चर किया गया है. वीडियो में दिख रहे अधिकारी की पहचान वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा (सेवानिवृत्त) के रूप में हुई है. वीडियो में ऑफिसर को एक्टर जुगल हंसराज पर फिल्माए गए 90's के सुपरहिट गीत "घर से निकलते ही" गाते देखा जा सकता है.
वीडियो देखिए:
पूरे दिल से सुनिएगा इसको ❤️ pic.twitter.com/RtAGJbqio7
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 13, 2022
ऑफिसर ने आया बढ़िया गाना
वीडियो में एक सीनियर नेवी ऑफिसर को आपने बॉलीवुड सॉन्ग "घर से निकलते ही" गाते हुआ देखा. वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) किसी फंक्शन का लग रहा है. वीडियो में एक रिटायर्ड नेवी ऑफिसर को फिल्म पापा कहते हैं का गाना "घर से निकलते ही" गाते देखा जा सकता है. गाने को अभिनेता जुगल हंसराज और अभिनेत्री मयूरी कांगो पर फिल्माया गया है. इस गाने को बहुत बढ़िया तरीके से गाते, रिटायर्ड नेवी ऑफिसर गिरीश लूथरा को अपनी वर्दी में मंच पर देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है. इंटरनेट पर सभी यूजर्स ने ऑफिसर लूथरा के गायन कौशल की जमकर सराहना की है. एक यूजर् ने कमेंट करते हुए लिखा कि, "बहुत बढ़िया गायन." एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास."
ये भी पढ़ें:
Video: अब देखो असली हीरो का डांस..! काला चश्मा पर जवानों ने लगाए जमकर ठुमके
Source: IOCL



























