एक्सप्लोरर

Video: बिना बेडरूम वाले इस छोटे से फ्लैट का किराया सुन उड़ जाएंगे आपके होंश, देखें वायरल पोस्ट

जिसमें एक शख्स न्यूयॉर्क सिटी का एक बिना बेडरूम वाला फ्लैट दिखाता नजर आ रहा है. यह फ्लैट इतना छोटा है कि इसमें सोने के लिए बेडरूम तक नहीं है. इसका किराया सुनकर तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे.

Trending Video: महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ऐसे में जिंदगी जीने के लिए छोटे शहरों में कम पैसे की दिक्कत के कारण लोग कमाने के लिए बड़े शहरों में चले जाते हैं. लेकिन वहां जाकर उनका रहना खाना ही इतना महंगा पड़ जाता है कि वो निराश होकर एक ही बात कहते हैं " ढाक के तीन पात" भारत का बड़ा शहर हो या दुनिया का बड़ा शहर किराया हमेशा ज्यादा ही रहता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स न्यूयॉर्क सिटी का एक बिना बेडरूम वाला फ्लैट दिखाता नजर आ रहा है. यह फ्लैट इतना छोटा है कि इसमें सोने के लिए बेडरूम तक नहीं है. इसका किराया सुनकर तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे.

आईएएस की सैलरी से ज्यादा है छोटे से फ्लैट का किराया

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स किराए का फ्लैट दिखाता नजर आ रहा है. यह फ्लैट इतना छोटा है कि इसमें घुसने के बाद यह कब खत्म हो जाएगा आपको पता भी नहीं लगेगा. फ्लैट न्यूयॉर्क सिटी में है, न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे बड़ा और सबसे महंगा शहर है. यहां रहना, खाना पीना हर कुछ महंगा ही है. वीडियो में शख्स जैसे ही अंदर घुसता है एक छोटे से लिविंग एरिया के साथ यह फ्लैट खत्म हो जाता है.

इसके बाद शख्स फर्स्ट फ्लोर पर भी जाता है लेकिन वहां भी लिविंग रूम के अलावा और कुछ नहीं होता. एक छोटी सोने के लिए एक छोटी सी स्लीपिंग वॉल बनी हुई है जिसमें मुश्किल से एक शख्स सो सकता है. इस फ्लैट के लिए 4695 डॉलर किराया मांगा गया है जो कि भारतीय करेंसी में 3 लाख रुपये से भी ज्यादा है. सोशल मीडिया पर वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Omer Labock (@realtoromer)

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को realtoromer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1 लाख 99 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों बार इस वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस किराए में आप भारत में खुद का एक घर खरीद सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा...नीचे वाले फ्लोर को लिविंग एरिया और ऊपर वाले फ्लोर को बेडरूम बनाने पर भी यह किफायती नहीं होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भारत में आईएएस की तनख्वाह से ज्यादा तो इस फ्लैट का किराया है.

यह भी पढ़ें: परीक्षा में पूछा गया दिल का डायग्राम,छात्र ने लिखा कुछ ऐसा की गुरु जी को हुए यम के दर्शन, देखें मजेदार पोस्ट

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

195 Kisses Record Viral Video: 30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
30 सेकंड में 195 Kiss... ब्राजील के कपल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड- Video हुआ वायरल 
Cute Baby Mud Viral Video: मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
मम्मी ने कहा था मिट्टी में मत खेलना... बच्‍ची तो पूरे कीचड़ में ही लोट गई, वीड‍ियो वायरल
Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget