एक्सप्लोरर

परीक्षा में पूछा गया दिल का डायग्राम,छात्र ने लिखा कुछ ऐसा की गुरु जी को हुए यम के दर्शन, देखें मजेदार पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में स्कूली छात्र ने एक अजीब हरकत कर दी. वायरल पोस्ट एक छात्र की एग्जाम शीट का है जिसमें दिल का डायग्राम बनाने को बोला गया है.

Trending: "जब प्यार किया तो डरना क्या" यह एक फेमस गाने के बोल हैं, और आप सभी ने इस गाने को कभी ना कभी सुना ही होगा. सही भी है, जो प्यार करते हैं वो कब कहां किसी से डरते हैं. दिल में छिपे प्यार का इजहार तो हर दिलजला आशिक करता है, लेकिन जिसके दिल में एक नहीं बल्कि चार चार लड़कियां हो वो अपने प्यार का इजहार कैसे करेगा. इसका तरीका खोज निकाला है एक छात्र ने, जहां एक आशिक छात्र ने अपनी परीक्षा की कॉपी पर ही अपनी महबूबाओं के नाम लिख डाले, आइए आपको बताते हैं  क्या कुछ है पूरी खबर.

आंसर शीट में लिखे अपनी महबूबाओं के नाम

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में स्कूली छात्र ने एक अजीब हरकत कर दी. वायरल पोस्ट एक छात्र की एग्जाम शीट का है जिसमें दिल का डायग्राम बनाने को बोला गया है. छात्र ने दिल का डायग्राम बनाया भी बड़ी खूबसूरती से है, लेकिन डायग्राम का नामकरण छात्र ने ऐसा किया कि चेक करने वाले गुरु जी को भी यम दिखाई दे गए.

छात्र ने दिल का चित्र बनाते हुए उसके नामकरण की बजाए अपनी गर्लफ्रेंड के नाम लिख डाले. दिल के जो जो हिस्से होते हैं वहीं पर छात्र ने कुछ लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं. इसके बाद छात्र की हरकत यहीं खत्म नहीं हुई. छात्र ने बकायदा इस डायग्राम की डिटेल भी लिख डाली. डिटेल में उन्हीं चार लड़कियों के नाम लिख कर छात्र ने उनसे अपने दिल में बसे प्यार की तुलना की और बताया कि किस लड़की से वो कितना प्यार करता है. परीक्षा की यह कॉपी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पूजा, रूपा, प्रिया...को लेकर कही ये बात

छात्र ने कॉपी में तस्वीर की डिटेल भरते हुए लिखा.....प्रिया मुझसे रातभर इंस्टाग्राम पर चेटिंग करती है, मैं उसे पसंद करता हूं. तो वहीं रूपा के लिए छात्र ने लिखा...रूपा मुझसे स्नेप चेट पर बातें करती है, वह खूबसूरत और भोली है. इसी तरह से बाकी लड़कियों के नाम भी छात्र ने अपनी आंसर शीट में लिखे.

देखें पोस्ट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by _MEMES_CONNECTION (@_memes_connection)

यूजर्स के रिएक्शन

पोस्ट को _MEMES_CONNECTION नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 63.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 1 मिलियन से ज्यादा बार लाइक किया गया है. यूजर्स पोस्ट को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...कम से कम इसे पता तो है कि दिल में चार चैम्बर होते हैं. एक और यूजर ने लिखा...टीचर और स्टूडेंट की हैंडराइटिंग सेम क्यों हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पहला इंसान देखा है जिसने दिल की बात कागज पर इतनी ईमानदारी से उतारी है.

यह भी पढ़ें: इस क्रिसमस ट्री में छिपे हैं सात अंतर, जिसका दिमाग होगा शार्प वही दे पाएगा जवाब, 90 प्रतिशत हो गए ढेर

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget