कुत्ते ने अपने मालिक के साथ किया भांगड़ा, नहीं यकीन तो Video देख लें
Viral Video: वायरल वीडियो में आप एक पालतू बीगल कुत्ते को अपने मालिक के साथ भांगड़ा डांस करते देखेंगे जो अपने आप में बहुत अनोखा है.

Trending Dog Dance Video: सोशल मीडिया पर रोज एक से बढ़कर एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो हम आप तक पहुंचाते रहते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो ऑनलाइन देखने को मिला है जिसमें एक पालतू कुत्ता अपने मालिक के साथ भांगड़ा डांस (Bhangra Dance) करते देखा गया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बीगल कुत्ता अपने मालिक के साथ भांगड़ा डांस करता है. मालिक कुत्ते के सामने भांगड़ा करता है और फिर कुत्ता भी भांगड़ा डांस करने की पूरी कोशिश करता वीडियो में नजर आता है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है.
वीडियो देखिए
View this post on Instagram
कुत्ते के हैं हजारों फॉलोअर्स
पालतू बीगल कुत्ते के इस शानदार वीडियो को जूनियर मल्होत्रा नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसके पेज पर 3 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं जहां इस कुत्ते की दैनिक हरकतों के वीडियो और फोटो अक्सर पोस्ट की जाती हैं. वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि, "भांगड़ा का समय, साल की शादी के लिए तैयार हो रहा है."
वायरल हुआ वीडियो
25 अगस्त को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक इस पर 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और वीडियो को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और ये संख्या हर दिन केवल बढ़ती जा रही है. यूजर्स को आई कुत्ते का भांगड़ा डांस बेहद पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें:
बंदर के स्वैग को देखकर लोगों को हुई हैरानी, बोले- लाइफ हो तो ऐसी! देखिए Video
एक्सरसाइज करती बिल्लियों को देख कहीं आपको पसीना न आ जाए, देखिए ये मजेदार Video
Source: IOCL



























