एक्सप्लोरर

उसने KISS कर लिया तो मर जाएगा...कोबरा को किस कर रहा था शख्स, यूजर्स ने दे डाली सलाह, वायरल हो रहा वीडियो

एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है. वीडियो में एक शख्स न केवल जहरीले कोबरा सांपों के बीच सड़क पर बैठा हुआ है, बल्कि उनमें से एक कोबरा को सिर पर किस करता नजर आ रहा है.

Trending Video: सोशल मीडिया का दौर है और यहां हर दिन कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो रूह तक को झकझोर देता है. कभी कोई इंसान मौत को चुनौती देता दिखता है, तो कभी जानबूझकर अपनी जान जोखिम में डालता है. और सब कुछ कैमरे के सामने, महज कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सनसनी मचाए हुए है. वीडियो में एक शख्स न केवल जहरीले कोबरा सांपों के बीच सड़क पर बैठा हुआ है, बल्कि उनमें से एक कोबरा को सिर पर किस करता नजर आ रहा है.

जिस कोबरा की एक फुंकार इंसान की धड़कनें रोक सकती है, उस सांप के ऊपर प्यार जताना, यह हर किसी को सिहरन में डाल रहा है. वीडियो देख रहे लोग यही कह रहे हैं, “अगर कोबरा ने जवाब में 'किस' कर दिया, तो लेने के देने पड़ जाएंगे.

शख्स ने किया जहरीले सांप को किस

यह वायरल वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स आराम से सड़क पर चारों तरफ फैले खतरनाक कोबरा सांपों के बीच बैठा है. उसके चेहरे पर न डर है, न घबराहट, बल्कि एक अजीब सा आत्मविश्वास दिख रहा है, जैसे वो सांपों के नहीं, अपने पालतू जानवरों के साथ बैठा हो. कुछ सेकेंड बाद वह आगे बढ़ता है और एक कोबरा को सिर पर किस कर देता है. वो कोबरा जिसकी गर्दन फुली हुई है, जो अपनी पूरी जहरीली आक्रामकता के साथ फन फैलाए बैठा है वो चुपचाप यह सब सह लेता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by snake_sohail_8055__ (@snake_sohail_8055___)

40 मिनट में व्यस्क हाथी को उतार सकता है मौत के घाट

आपको बता दें कि इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा बेहद जहरीला होता है. इसका न्यूरोटॉक्सिन जहर किसी भी व्यस्क हाथी को 40 मिनट के अंदर मौत दे सकता है तो फिर इंसान की क्या ही बिसात होगी. ऐसे में अगर कोबरा पलटकर शख्स को बाइट दे देता तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता था. वीडियो देखकर यूजर्स भी शख्स को यही सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का चचिया ससुर...मगरमच्छों के बीच जाकर खाना खिलाता दिखा शख्स, वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

यूजर्स ने दे डाली सलाह

वीडियो को snake_sohail_8055 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई अगर उसने किस कर लिया ना तो तेरे लेने के देने पड़ जाएंगे. एक और यूजर ने लिखा...मौत से खेला नहीं जाता दोस्त, या तो उससे दूर रहा जाता है या फिर गले लगाया जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...तुझे डर नहीं लगता क्या भाई.

यह भी पढ़ें: मौत को छूकर टक से वापस...तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, फिर ऐसे बच गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget