एक्सप्लोरर

बाइक सवार शख्स को आया हार्ट अटैक! बीच सड़क पर हादसे का वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: स्थानीय अधिकारियों ने कुवेम्पुनगर यातायात पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. वीडियो को देखकर आपकी जान भी हलक में आ जाएगी.

Trending Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक हार्ट अटैक के वीडियो ने सभी को हैरानी में डाल दिया जहां एक बाइक सवार बाइक चलाते वक्त दिल के दौरे का शिकार हो गया और चलती बाइक से नीचे गिर गया. इस दौरान गंभीर चोट लगने से शख्स की मौत हो गई. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है, जिसने भी इसे देखा उसके प्राण हलक में आ गए और वो परेशान हो गया. यूजर्स वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.

बाइक सवार को अचानक आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

बोगाडी रिंग रोड पर बाइक चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ने से 40 साल के एक शख्स की मौत हो गई. सीसीटीवी में कैद हुई घटना में शख्स बेहोश होकर दीवार से टकराता हुआ दिखाई दे रहा है. चामराजनगर तालुक के नंजदेवनपुरा गांव के रवि नामक पीड़ित की दुर्घटना के बाद मौत हो गई. फुटेज में आखिरी पलों का खुलासा हुआ है जब रवि अचानक मेडिकल इमरजेंसी के कारण अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और दीवार से टकरा गए. स्थानीय अधिकारियों ने कुवेम्पुनगर यातायात पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. वीडियो को देखकर आपकी जान भी हलक में आ जाएगी.

पिछले दिनों बस ड्राइवर के साथ भी हुआ था ऐसा!

एक और घटना में, बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (BMTC) के एक ड्राइवर को दसनापुरा इलाके में गाड़ी चलाते वक्त दिल का दौरा पड़ा था और वह स्टीयरिंग व्हील के पास गिर गया था. इस बीच, उसने वाहन पर से नियंत्रण भी खो दिया, जिससे वह दूसरी BMTC बस से थोड़ा टकरा गया. सीसीटीवी ने घटना को कैद कर लिया और ड्राइवर को स्टीयरिंग व्हील के बाईं ओर गिरते हुए दिखाया. आजकल अचानक हार्ट अटैक के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली एनिमल के रणबीर कपूर जैसी एंट्री, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

इन बातों का रखें ध्यान

वीडियो के वायरल होने के बाद से अब तक इसे हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर सदमे में हैं. उनका कहना है कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि क्यों अचानक हार्ट अटैक के मामलों में इतनी तेजी आ रही है. अगर किसी को दिल का दौरा पड़ता है, तो आसपास के लोगों को तुरंत स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करके मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए. मदद के आने का इंतज़ार करते वक्त, प्रभावित व्यक्ति को एस्पिरिन चबाकर निगल लेना चाहिए क्योंकि यह रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करता है और दिल के नुकसान को कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: यहां डस्टबिन भी कर रहे हैं बात, लोगों से पूछ रहे सवाल- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Viral Video: कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
कड़क माल है गाइज... बिहार में प्रोटेस्ट के बीच आंसू गैस के धुएं में जानबूझकर कूदा लड़का, रिएक्शन वायरल
Dog Viral Video: 'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
'डोगेश भाई' निकले बड़े कलाकार! खाने के लिए ऐसा किया नाटक, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Viral Video Car: डिलीवरी लेते ही कांड... शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे
डिलीवरी लेते ही कांड... शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget