एक्सप्लोरर

Zoo में जानवरों को डांस दिखाने गए थे क्या? बैंकॉक में भारतीयों का डांस वीडियो हुआ वायरल तो यूजर्स ने जमकर पूछे सवाल

वीडियो में दिखता है कि बैंकॉक के इस सफारी वर्ल्ड चिड़ियाघर में भारतीय टूरिस्टों का एक ग्रुप अचानक म्यूजिक की धुन पर नाचने लगता है. बैकग्राउंड में जानवरों की झलक है और लोग नाच रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय पर्यटकों का एक ग्रुप थाईलैंड के मशहूर सफारी वर्ल्ड चिड़ियाघर में धूमधड़ाके से डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे टूरिस्ट स्पॉट नहीं, कोई शादी का प्रोग्राम हो. यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर शेयर किया गया है और तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो बैंकॉक के एक जू का है, जहां लोग भारतीय पर्यटकों को यूं डांस करते हुए देखकर काफी खुश भी हैं और हैरान भी हो रहे हैं.

चिड़ियाघर में अचानक डांस करने लगे भारतीय पर्यटक

वीडियो में दिखता है कि बैंकॉक के इस सफारी वर्ल्ड चिड़ियाघर में भारतीय टूरिस्टों का एक ग्रुप अचानक म्यूजिक की धुन पर नाचने लगता है. बैकग्राउंड में जानवरों की झलक है, सामने दर्शकों की भीड़ है और बीच में देसी डांस शो चल रहा है. कुछ विदेशी दर्शक मुस्कराते हैं, लेकिन कई के चेहरे पर साफ झलकता है कि उन्हें ये बर्ताव अजीब और असहज लग रहा है. इस वीडियो पर एक्स पर एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "प्यारे देसी टूरिस्टों, अगर आप अपने देश में नाच-गाना नहीं करते तो विदेश जाकर भी न करें. पूरी दुनिया को हमारे पीछे शर्मिंदा मत करिए." इस लाइन के साथ वीडियो पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ गईं. कुछ लोगों ने कहा.. “अब ये लोग शेर के सामने नागिन डांस कर लें तो क्या कोई हैरानी होगी?”

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ने लगाई क्लास, बुर्ज खलीफा वाले वीडियो को लेकर भी दिखाई नाराजगी

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय पर्यटकों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बुर्ज खलीफा के टॉप यार्ड पर गरबा डांस करते हुए दिखाई दिए थे. तब भी सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था. हालांकि बैंकॉक के इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि ये कोई पार्क या बारात नहीं, बल्कि एक चिड़ियाघर है, जहां जानवरों को देखने और उनके बारे में जानने जाया जाता है, न कि म्यूजिक बजाकर खुद का शो करने. सोशल मीडिया पर एक और यूजर ने लिखा..“हर जगह क्यों देश की किरकिरी कराने पहुंच जाते हो? घूमो, लेकिन तमीज से.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके
बंदे ने लौटाए खोए हुए 67 हजार, गिनने लगा मालिक फिर दिए 400 रुपये; छूटे ठहाके

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget