एक्सप्लोरर

सड़क पर 'डायमंड' देखकर होश खो बैठे लोग, लूटने के लिए जुटी भारी भीड़, मगर सच्चाई जानकर टूट गया दिल

Viral Video: लोगों को यह जानकारी मिली कि डायमंड मार्केट में सड़क पर हीरे बिखरे हुए हैं. बस ये खबर सुनने के बाद डायमंड लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई.

डायमंड सिटी सूरत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क पर बिखरे डायमंड को लूटते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो महिधरपुरा और वराछा इलाके का है, जहां डायमंड की मार्केट लगती है. यहां लोग फूटपाथ पर बैठकर डायमंड बेचते हैं और चलते-फिरते लोग उन्हें खरीदते हैं. दरअसल हुआ कुछ यूं कि लोगों को यह जानकारी मिली कि डायमंड मार्केट में सड़क पर डायमंड बिखरे हुए हैं. बस ये खबर सुनने के बाद डायमंड लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई.

क्या दुकानदार और क्या आम जनता, हर कोई अपना काम धंधा छोड़कर बस जल्दी-जल्दी डायमंड लूटने में लग गया. देखते ही देखते मार्केट में भीड़ लग गई. लोग जल्दी-जल्दी मुट्ठी भर-भरकर डायमंड लूटने लगे. क्या बच्चे, क्या महिला और क्या पुरुष, हर कोई डायमंड लूटकर मालामाल बनने का ख्वाब देख रहा था. जबकि कुछ लोग किनारे खड़े होकर बस इस घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे. 

डायमंड लूटने के लिए जुटी भीड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्केट में डायमंड लूटने वालों की किस कदर भीड़ लग गई है. हर कोई बैठकर ज्यादा से ज्यादा डायमंड अपने कब्जे में करने की कोशिश कर रहा है. डायमंड लूटने का यह सिलसिला काफी समय तक चला. कुछ लोगों के हाथ खूब सारे डायमंड लगे तो कुछ लोगों के हाथ एक भी डायमंड न आया. जिन लोगों के हिस्से में बंपर डायमंड आए, वह यह सोचकर खुश हो रहे थे कि अब उनकी किस्मत चमक जाएगी. हालांकि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ आगे क्या होने वाला है. 

सच्चाई जानकर लोगों के उड़े होश

जब बीने गए डायमंड को चेक किया गया कि यह असली हैं या नकली, तो सभी के होश उड़ गए. जांच में यह बात सामने आई कि जिन डायमंड्स को असली समझकर लूटा गया था, वह तो अमेरिकन डायमंड हैं. जी हां अमेरिकन डायमंड, जिसकी कीमत असली डायमंड से बहुत ज्यादा कम होती है. इन्हें किलो के भाव बेचा जाता है. असली हीरे के सामने इनकी कोई वैल्यू नहीं होती. जब डायमंड लूटने वालों को इस सच्चाई के बारे में पता चला तो कुछ देर के लिए उनकी जिंदगी से तो जैसे सारे रंग ही गायब हो गए. सोशल मीडिया पर अब इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 5 माह के बच्चे को लेकर टैक्सी के लिए भटक रहा था पिता, तभी मदद के लिए आई पुलिस, ये VIDEO जीत रहा लोगों का दिल    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget