एक्सप्लोरर

500 में बिक गया! पप्पू यादव ने यूट्यूबर को ऑन कैमरा थमाए पैसे...वीडियो देख यूजर्स ने उड़ाई मौज

Viral video Bihar: पप्पू यादव अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और रास्ते में मुलाकात हो गई जनता से, फिर जो हुआ वो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.

बिहार की सियासत में जब भी बात जनता से सीधे जुड़ाव और जमीनी नेता की होती है तो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का नाम बिना हिचक सामने आता है. कभी ट्रैक्टर चलाते दिखते हैं, कभी पीड़ितों के बीच मदद लेकर पहुंच जाते हैं और कभी चलती कार से ऐसा कारनामा कर जाते हैं कि वीडियो वायरल हो जाता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में एक चुनावी प्रचार के दौरान देखने को मिला, जब पप्पू यादव अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और रास्ते में मुलाकात हो गई जनता से, फिर जो हुआ वो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. एक यूट्यूबर जब माइक लेकर गंभीर सवाल करने लगा तो पप्पू यादव ने जो किया, वो ना सिर्फ चौंकाने वाला था बल्कि वायरल होने का फुल ऑन मटेरियल था.

पप्पू यादव ने ऑन कैमरा थमाया पैसा

चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की सड़कों पर निकले बिहार के नेता पप्पू यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव अपनी चलती कार से लोगों का अभिवादन कर रहे होते हैं, कुछ हाथ हिलाते हैं, कुछ मुस्कुराकर जवाब देते हैं. इसी दौरान एक यूट्यूबर, जिसके हाथ में कैमरा और माइक है, उनकी कार के पास आ जाता है और गंभीर लहजे में सवाल पूछने लगता है. शुरुआत में माहौल कुछ तीखा सा लगने लगता है, लेकिन तभी पप्पू यादव मुस्कुराते हैं और यूट्यूबर को 500 रुपये का नोट थमा देते हैं. ये नजारा देख वहां खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं.

पैसा देख नरम पड़े यूट्यूबर के तेवर

यूट्यूबर थोड़ी झिझक के साथ नोट लेता है और कैमरे की ओर देखकर कहता है "ये तो प्यार है." इसके बाद यूट्यूबर का टोन एकदम नरम हो जाता है और वो पप्पू यादव की तारीफ में कुछ कहता है. पप्पू यादव बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं लेकिन ये पल कैमरे में कैद हो चुका होता है और अब इंटरनेट की गलियों में वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस अंदाज को पप्पू यादव की दरियादिली बता रहे हैं तो कुछ इसे चुनावी स्टाइल में 'मास्टरस्ट्रोक' कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @chhotakhurpench नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बड़ा सस्ता था, 500 में बिक गया. एक और यूजर ने लिखा...पप्पू यादव खेलना जानते हैं, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एक झटके में पूरा सिस्टम नंगा हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Haridwar SDRF Rescue Viral Video : हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
हरिद्वार में गंगा की तेज धारा से श्रद्धालु को खींच लाया जवान, वीडियो वायरल
Cockroach Cafe: बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
बिहार में खुला 'कॉकरोच कैफे', यूजर्स बोले- यहां जाने के लिए हिम्मत चाहिए
Crocodile Found in Bathroom: बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो
बाथरूम में निकला 7 फीट का मगरमच्छ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget