एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को आजादी की बधाई देते हुए ट्रोल हुए अरशद नदीम, वीडियो में पीछे से आ रही जोरदार खर्राटों की आवाज

Arshad Nadeem Viral Video: एक वीडियो में, सफेद और हरे रंग की शर्ट पहने अरशद नदीम पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दिख रहे हैं, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप हंस पड़ेंगे.

Trending Video: पाकिस्तानी भाला फेंक स्टार अरशद नदीम ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया. नदीम पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक चैंपियन हैं. 27 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 92.97 के अपने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता. अरशद नदीम भारतीय प्रतिद्वंद्वी नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, से बाजी छीनकर पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल लाने में कामयाब रहे.

अरशद नदीम का स्वतंत्रता दिवस संदेश

एक वीडियो में, सफेद और हरे रंग की शर्ट पहने अरशद नदीम ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर देश को बधाई देते हुए नागरिकों से एकजुट होने का आग्रह किया, ठीक उसी तरह जैसे पूरा देश एकजुट था जब उन्होंने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था. नदीम ने कहा, "पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर मैं पाकिस्तान के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस दिन एकजुट रहने की शपथ लें, जैसे 8 अगस्त को जब मैंने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था तो न केवल पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर के पाकिस्तानियों में खुशी की लहर देखी थी."

देखें वीडियो

अचानक आने लगी खर्राटों की आवाज

इस पूरी बातचीत ने मजेदार मोड़ तब लिया जब अरशद नदीम के वीडियो के बीच ही जोर जोर से खर्राटों की आवाजें आने लगी. ऐसा लग रहा है कि अरशद नदीम जिस कमरे में बोल रहे हैं वहां कोई सो रहा है. इससे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि अरशद नदीम ने वीडियो शेयर करने से पहले सोचा तक नहीं और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अरशद नदीम के भाषण के दौरान खर्राटों की आवाज ने नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया. 

अरशद नदीम ने भाला फेंक के फाइनल में अपने छठे और अंतिम प्रयास में 91.79 के थ्रो के साथ दूसरा सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक रिकॉर्ड भी दर्ज किया। पंजाब प्रांत के मियां चन्नू गांव के निवासी इस समय मशहूर हो गए हैं, जब लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और पेरिस ओलंपिक में उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें कई नकद पुरस्कार भी मिले.

बाबर आजम बिरयानी खाकर सो रहे हैं

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. यूजर्स वीडियो को देखकर पाकिस्तान के मजे लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पीछे आजम खान बिरयानी खाकर सो रहा है. एक और यूजर ने लिखा...यह पूरा का पूरा देश ही मजाक है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह अब तक का सबसे मजेदार बैकग्राउंड म्यूजिक है.

यह भी पढ़ें: फुटबॉल मैच हारने के बाद कोच ने खिलाड़ियों की छाती पर मारी लात, क्रूरता का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT Viral Video: आंधी से कैंपस में गिरे आम, IITian ने हॉस्टल में की अचार पार्टी, वीडियो देख याद आएंगे पुराने दिन
आंधी से कैंपस में गिरे आम, IITian ने हॉस्टल में की अचार पार्टी, वीडियो देख याद आएंगे पुराने दिन
Viral Reel: रील तो बनी नहीं रेल बन गई... एक्शन झाड़ रही लड़की का कैमरे के सामने हुआ पोपट, वीडियो वायरल
रील तो बनी नहीं रेल बन गई... एक्शन झाड़ रही लड़की का कैमरे के सामने हुआ पोपट, वीडियो वायरल
'जल्लाद बना शिक्षक' क्लासरूम में छात्र को डंडे और लात घूंसो से पीटा, वीडियो देख खौल उठेगा खून
'जल्लाद बना शिक्षक' क्लासरूम में छात्र को डंडे और लात घूंसो से पीटा, वीडियो देख खौल उठेगा खून
Video: हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bollywood News: कान्स 2026 में आलिया भट्ट हुईं इग्नोर? वायरल वीडियो पर मचा बवाल, लुक से ज्यादा ट्रोलिंग चर्चा में (13.05.26)
Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ी अपडेट | Prateek Yadav | Breaking
Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
चुनाव बाद कैबिनेट की पहले बैठक में UCC पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया ये बड़ा फैसला
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
Amul Milk Price Hike: मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
मोदी का चाबुक फिर… अमूल ने दूध के दाम बढ़ाकर दिया झटका तो जानें कांग्रेस ने कैसे किया हमला
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
'कम से कम मैं जिंदा हूं,' 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, बयां किया दर्द
Power-Saver Hacks: गर्मी में बिजली के बिल से हैं परेशान? जानिए इसे कम करने के 5 हैक्स, पैसों की होगी बचत
गर्मी में बिजली के बिल से हैं परेशान? जानिए इसे कम करने के 5 हैक्स, पैसों की होगी बचत
Kidney Stone: क्या किडनी स्टोन निकालने के लिए गटक जाते हैं बीयर? हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
क्या किडनी स्टोन निकालने के लिए गटक जाते हैं बीयर? हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
Embed widget