एक्सप्लोरर

फुटबॉल मैच हारने के बाद कोच ने खिलाड़ियों की छाती पर मारी लात, क्रूरता का वीडियो वायरल

तमिलनाडु में एक फुटबॉल कोच के जरिए अपने छात्रों को मैच में खराब प्रदर्शन के लिए पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु के सलेम जिले में हुई.

Trending Video: जिस तरह स्कूल में होमवर्क न करने पर और गलती करने पर स्कूल टीचर से मार पड़ती है ठीक उसी तरह से खिलाड़ियों को भी मैच हारने या फिर अच्छा प्रदर्शन न करने पर डांट पड़ती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कोच का क्रूर चेहरा देखने को मिल रहा है. जहां एक फुटबॉल कोच अपनी टीम के खिलाड़ियों की छाती पर लात मारते हुए दिखाई दे रहा है. इसकी पीछे की वजह सिर्फ ये है कि यह टीम अपने जूनियर्स से मैच हार गए थे.

छाती पर मारी लात

तमिलनाडु में एक फुटबॉल कोच के जरिए अपने छात्रों को मैच में खराब प्रदर्शन के लिए पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु के सलेम जिले में हुई, जहां शिक्षक अन्नामलाई शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं. शिक्षक लाइन से खिलाड़ियों को हड़काते हुए आ रहा है. किसी के मुंह पर कोच चांटा मारता है तो किसी की छाती पर लात मारता है. चौंकाने वाले वीडियो में शिक्षक को खेल में उनके कथित खराब प्रदर्शन के कारण छात्रों को हिंसक तरीके से थप्पड़ मारते, लात मारते और उनके बाल खींचते हुए दिखाया गया है. हालांकि कोच को सस्पेंड करके जांच के निर्देश दिए गए हैं.

देखें वीडियो

सस्पेंड किया गया कोच

वीडियो वायरल होने के बाद सांगागिरी जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच शुरू की और विभाग और जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोगों ने छात्रों के साथ कठोर व्यवहार के लिए शिक्षक की आलोचना की है, जबकि कुछ ने अपने कोचिंग के दिनों के ऐसे ही अनुभव शेयर किए हैं.

आपस में भिड़े यूजर्स

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 लाख 70 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह तो भारतीय परंपरा का हिस्सा है. एक यूजर ने लिखा....जो लोग इसे गलत कह रहे है, उन्हें पता होना चाहिए कि इसी तरह से लोग ओलंपिक में मेडल लेकर आते हैं. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह से तो खिलाड़ी संन्यास ले लेंगे गुरु जी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह कोच सलाखों के पीछे होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Video: संजय दत्त की फिल्म देखकर गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, बोला- धोखा देने की सजा सिर्फ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
रील के चक्कर में चली जाती जान, भयानक वीडियो देख आपका भी खौल उठेगा खून- यूजर्स परेशान
FIFA Final देखने को बॉस से झूठ बोलकर ली छुट्टी,फिर एक रील ने खोली यूं खोली कर्मचारी की पोल
FIFA Final देखने को बॉस से झूठ बोलकर ली छुट्टी,फिर एक रील ने खोली यूं खोली कर्मचारी की पोल
Bank Manager Locks Staff: काम पूरा करके जाओ... बैंक मैनेजर ने ब्रांच के गेट पर जड़ा ताला, अंदर फंसा स्टाफ; वीडियो वायरल
काम पूरा करके जाओ... बैंक मैनेजर ने ब्रांच के गेट पर जड़ा ताला, अंदर फंसा स्टाफ; वीडियो वायरल
CJP Jantar Mantar Parliament March: मारो, मारो, जान ले लो... जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
मारो, मारो, जान ले लो... जंतर-मंतर पर पुलिस कर रही थी लाठी चार्ज, वहीं डट गया कॉकरोच प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget