एक्सप्लोरर

चाइनीज माल पर भरोसा मत करना... चीन का फाइटर जेट भारत ने मार गिराया तो हाई हुआ यूजर्स को जोश

Viral News: अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है. चीन के फाइटर जेट को मार गिराने को लेकर यूजर्स तरह तरह के तंज पाकिस्तान पर कर रहे हैं.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दी है. इसी स्ट्राइक में पाकिस्तान और चीन के लिए शर्म करने वाली बात ये भी है कि भारत ने पाकिस्तान में उस फाइटर जेट को मार गिराया है जो उसे चीन ने तोहफे में दिया था. बता दें कि JF-17 फाइटर थंडर एक हल्का और एकल इंजन वाला फाइटर जेट है जिसे चीन और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है. अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है. चीन के फाइटर जेट को मार गिराने को लेकर यूजर्स तरह तरह के तंज पाकिस्तान पर कर रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं मजेदार रिएक्शन.

भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद से ही भारत के लोगों में रोष था. मारे गए लोगों और देश की जनता की आंखों में पाकिस्तान से बदला लिए जाने का सब्र टूटता दिखाई दे रहा था. लेकिन हमले के 15 दिन बाद ही भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके बदला लेने की शुरूआत कर दी है. बताया जा रहा है कि 7 मई की रात से ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी बंकरों को निशाना बनाया जो कि सुबह तक जारी रहा. इसी हमले में भारत ने पाकिस्तान का वो फाइटर जेट भी मार गिराया जो उसे चीन ने गिफ्ट किया था.

क्या खासियत थी इस चाइनीज फाइटर जेट की

यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं. इसके हथियारों में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं.

ये भी पढ़ें - बिस्तर भी रेंट पर...पैसे कमाने के लिए लोग करने लगे ऐसा काम कि घूम जाएगा आपका दिमाग, यूजर्स बोले- कलयुग है भाई

यूजर्स ले रहे पाकिस्तान के मजे

सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पाकिस्तान की किरकिरी होना शुरू हो गई है. एक यूजर ने लिखा...पाकिस्तान खूब समझ ले कि चाइना का माल चार दिन से ज्यादा नहीं चलता है. एक और यूजर ने लिखा...CCC ( चीनी माल चार दिन चलता है.) तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...पाकिस्तान का नक्शे से गायब होना माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शेर के साथ तस्वीरें ले रहा था शख्स! अचानक दरिंदे ने पकड़ ली गर्दन फिर...वीडियो देख कांप जाएगी रूह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
राजस्थानी गाने पर जमकर झूमी मॉडर्न हसीना, ठुमकों से उड़ाया गर्दा
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
बुलेट से मौत के कुएं में तांडव! हाथ छोड़कर स्टंटबाज ने मचाया गदर
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget