एक्सप्लोरर

On This Day | आज ही हुआ था मार्क ज़ुकरबर्ग का जन्म, भारत ने लगाया था लिट्टे पर प्रतिबंध- जानिए 14 मई का पूरा इतिहास

भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध आज ही लगाया था. यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था. जानिए, इसके अलावा क्यों खास है आज यानि 14 मई का दिन

अलग-अलग कारणों से इतिहास में 14 मई के दिन अलग-अलग घटनाएं दर्ज की गईं. भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध आज ही लगाया था. भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था. यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी इस संगठन पर प्रतिबंध था. गौरतलब है कि श्रीलंका सरकार के विरूद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था. देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.

  • 1607 में उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया गया था. इसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया का नाम दिया गया.
  • 1610 में आज के ही दिन फ्रांस में हेनरी चतुर्थ की हत्या कर दी गई थी और लुईस-13 फ्रांस की गद्दी पर बैठे थे.
  • 1702 में इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा आज के ही दिन की थी.
  • 1811 में पराग्वे स्पेन से मुक्त आज ही हुआ था.
  • 1878 में पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया था.
  • 1879 में थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे.
  • 1944 में ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया था.
  • 1948 में इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी.
  • 1955 में वॉरसा संधि पर हस्ताक्षर आज ही किए गए थे. सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में इस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी.
  • 1960 में एयर इंडिया ने पंख फैलाए और अटलांटिक महासागर को पार करके पहली बार न्यूयार्क तक की उड़ान भरी थी.
  • 1963 में कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य आज के ही दिन बना था.
  • 1973 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी गई थी.
  • 1984 में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म आज के ही दिन हुआ था.
  • 1991 में दक्षिण अफ़्रीक़ा के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सज़ा सुनाई गई थी.
  • 1992 में भारत ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध आज की तारीख में ही लगाया था.
  • 2012 में इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए थे.
  • 2013 में ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना था.

देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए एबीपी न्यूज़ को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. फेसबुक पर लाइक करें.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
मेट्रो में ऐसे होती है चोरी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप
मेट्रो में ऐसे होती है चोरी, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप
'आइए न हमरा बिहार में' सवारी ने हाथ देकर रेलवे फाटक पर रोक दी ट्रेन- वीडियो वायरल
'आइए न हमरा बिहार में' सवारी ने हाथ देकर रेलवे फाटक पर रोक दी ट्रेन- वीडियो वायरल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget