एक्सप्लोरर

मैच तो होता रहेगा डांस नहीं चूकना है! दर्शकों के बीच चीयर्स लीडर का वी़डियो बनाते दिखे चाचा, मामला वायरल

चाचा जी अगर मोबाइल कैमरे से मैच नहीं बल्कि चीयर्स लीडर का क्लोज-अप शॉट लेने में जुटे हों, तो क्या होगा? नतीजा, लोग उनकी रंगीन मिजाजी को लेकर बातें बनाएंगे, और हो भी वही रहा है.

IPL का बुखार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो लोग ऑफिस से छुट्टी ले लेते हैं, टीवी के सामने चिपक जाते हैं या फिर टिकट कटवाकर सीधा स्टेडियम पहुंच जाते हैं. लेकिन हर बार खेल की दुनिया में सिर्फ चौके-छक्के और विकेट ही सुर्खियों में नहीं रहते, कुछ दर्शक भी अपने कारनामों से ऐसा ‘वायरल विकेट’ गिरा जाते हैं कि इंटरनेट पर गेंदबाजी नहीं, मीमबाजी शुरू हो जाती है. अब भला सोचिए, जब स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला चल रहा हो, गेंदबाज बल्लेबाज को छकाने में लगा हो, कमेंटेटर अपनी आवाज फाड़ रहे हों, तो एक अंकल जी अगर मोबाइल कैमरे से मैच नहीं बल्कि चीयर्स लीडर का ‘क्लोज-अप शॉट’ लेने में जुटे हों, तो क्या होगा? नतीजा, मैदान से ज्यादा कैमरा दर्शक दीर्घा की तरफ घूम जाता है और सोशल मीडिया पर मच जाती है किलकारी!

मैच के बजाए चीयर लीडर्स के मजे लेते दिखे चाचा

IPL मतलब क्रिकेट का त्यौहार, स्टेडियम की भीड़, चौकों-छक्कों की बरसात और हर बॉल पर चीयर करतीं चमचमाती चीयर्स लीडर्स! लेकिन इस बार मैदान के किसी शॉट ने नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठे एक ‘बूढ़े रोमियो’ ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. ताजा वायरल वीडियो में एक अधेड़ उम्र के चाचा कैमरे में कैद हो गए हैं, जो स्टेडियम में अपनी सीट पर बड़े इत्मीनान से बैठे हुए थे लेकिन उनका ध्यान बल्ले या बॉल पर नहीं था. भाईसाहब की आंखें मैदान के कोने में खड़ी चीयर्स लीडर पर टिकी थीं और हाथ में पकड़ा मोबाइल कैमरा कर रहा था ‘जूम इन जूम आउट’ का कमाल. वीडियो जिसने भी देखा वो चाचा की जवानी और रंगीन मिजाजी का दीवाना हो गया.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

यूजर्स ने ले लिए चाचा के मजे

वीडियो में साफ देखा गया कि चाचा पूरे मैच के दौरान स्कोर की तरफ नहीं, बल्कि चीयर्स लीडर की तरफ इतने फोकस थे कि जैसे कोई ‘डॉक्यूमेंट्री’ बना रहे हों. उनके चेहरे की गंभीरता और कैमरा मूवमेंट देखकर लगता था कि बंदा पूरी तैयारी से आया था. जैसे कोई मिशन हो कि आज तो जूम कर करके देखना है कि ये चीज क्या है. सोशल मीडिया पर जब ये वीडियो तैरता हुआ लोगों तक पहुंचा तो मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा “चाचा का आईपीएल अलग ही चल रहा है”, तो किसी ने तंज कसा – “क्रिकेट नहीं, सौंदर्य प्रेम देखो!” कुछ ने तो उन्हें ‘चीयर लीडर प्रेमी ऑफ द ईयर’ का टाइटल भी दे दिया.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget